निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

धीमी प्रगति पर डीएम का कड़ा रुख, श्रमिक-मिस्त्री बढ़ाकर निर्माण में तेजी लाने के आदेश

गुणवत्ता से समझौता नहीं, निर्माण सामग्री की थर्ड पार्टी जांच के निर्देश

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला, दुद्धी का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी को निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में लेबर एवं मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि कार्य की गति में अपेक्षित तेजी लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 दिसंबर तक हर हाल में विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय झारोकला में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में दी जा रही शिक्षा व्यवस्था, शिक्षण कार्य एवं पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन विद्यालय भवन के कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने दोहराया कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार दुद्धी, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एस.के. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

      सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय दो सहायक अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि, चार अवर अभियंताओं के वेतन पर रोक ठेकेदार पर ₹20 लाख…

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं छात्रावास, खेलकूद व अन्य सुविधाओं की ली जानकारी, आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज बनवासी कल्याण आश्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    सोनभद्र मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू