सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

दो सहायक अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि, चार अवर अभियंताओं के वेतन पर रोक

ठेकेदार पर ₹20 लाख की पेनल्टी, दो माह में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

एमएमबीसीबी मार्ग से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक 14 किमी सड़क का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज एमएमबीसीबी मार्ग किमी-39 से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक लगभग 14 किलोमीटर लंबाई एवं ₹54.10 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्माणाधीन सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य की प्रगति बेहद धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

मॉनिटरिंग में शिथिलता पर अभियंताओं की जवाबदेही तय

जिलाधिकारी ने सड़क के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग में शिथिलता बरतने पर लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड के सहायक अभियंता श्री नवीन श्रीवास्तव एवं श्री छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। वहीं कार्य की निगरानी में अपेक्षित गंभीरता न बरतने पर अवर अभियंता श्री जितेंद्र तिवारी, श्री श्रीकेश, श्री राजेश शर्मा एवं श्री संतोष कुमार सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को चेतावनी, ठेकेदार पर ₹20 लाख की पेनल्टी

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड को चेतावनी जारी करने तथा निर्माण कार्य में लगे संबंधित सहायक अभियंताओं को भी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार पर ₹20 लाख की पेनल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए।

दो माह में प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य दो माह के भीतर प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ऐसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री राजेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह एवं संबंधित अधिकारीगण, निर्माण एजेंसी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश धीमी प्रगति पर डीएम का कड़ा रुख, श्रमिक-मिस्त्री बढ़ाकर निर्माण में…

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं छात्रावास, खेलकूद व अन्य सुविधाओं की ली जानकारी, आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज बनवासी कल्याण आश्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    सोनभद्र मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू