भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

सोनभद्र/रेणुकूट, 30 मई 2026

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10वें स्थापना दिवस एवं पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य आयोजन रेणुकूट स्थित कल्याण पान मंडपम, हिंडाल्को हॉस्पिटल के सामने संपन्न हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट, निष्पक्ष एवं जनहितकारी कार्यों के लिए पूर्वांचल राज्य के वरिष्ठ पत्रकार दीपू तिवारी को संस्था की ओर से “पत्रकार गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। सम्मान-पत्र देकर सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दीपू तिवारी ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष महत्व है।

पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करते हैं तथा आमजन की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।

संस्था के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त करने पर दीपू तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का पालन करते हुए समाज और राष्ट्रहित में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लल्लन गुप्त, महामंत्री नईम गाजीपुरी, प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) रामाश्रय राय, समन्वयक अखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पत्रकारों के सम्मान, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश