चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

सोनभद्र, 2 जून। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आकांक्षी जनपद सोनभद्र के आकांक्षी ब्लॉक चतरा में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत 100 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई,

जिसमें एक-एक किलोग्राम मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ तथा लाई शामिल थी।

यह पोषण सामग्री नेशनल शेड्यूल्ड कास्ट फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, नई दिल्ली की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत कुंज इनोवेशन ट्रस्ट एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराई गई।

खंड विकास कार्यालय चतरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने की।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष शिविर भी लगाया गया। शिविर में प्रथम प्रसव वाली 53 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत गर्भावस्था के पंजीकरण और आवश्यक जांच पूरी करने पर पहली किस्त के रूप में 3,000 रुपये तथा बच्चे के जन्म पंजीकरण और टीकाकरण के बाद दूसरी किस्त के रूप में 2,000 रुपये लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजे जाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन,

रक्तचाप और शुगर की जांच की गई। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा आयरन और कैल्शियम की दवाओं के सेवन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराने और बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, सीएसआर अधिकारी रविन्द्र नाथ गौड़, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, खंड विकास अधिकारी रूपेश मंडल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, एएनएम तथा स्वयं सहायता समूह की सखियां उपस्थित रहीं। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

  • Related Posts

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

      सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं