संघ शताब्दी वर्ष स्वतंत्र भारत के अब तक का सबसे बड़ा उत्सव- अंबरीश शताब्दी उत्सव को भारत सहित संपूर्ण विश्व मना रहा हर्षोल्लास से-लालजी त्रिपाठी

संघ शताब्दी वर्ष स्वतंत्र भारत के अब तक का सबसे बड़ा उत्सव- अंबरीश
शताब्दी उत्सव को भारत सहित संपूर्ण विश्व मना रहा हर्षोल्लास से-लालजी त्रिपाठी

सोनभद्र सकल हिंदू समाज के द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन केंद्रीय मंत्री विश्व हिंदू परिषद अम्बरीष के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ समाजसेवी चिंतक लालजी त्रिपाठी के अध्यक्षता में विकासखंड करमा के सिरसिया ठकुराइ मंडल अंतर्गत पंचायत भवन जड़ेरुआ के प्रांगण में संपन्न हुआ। हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीष ने कहा कि हिन्दू सशक्त होगा तो पूरे देश का कल्याण होगा। जीवन मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना जिस परिकल्पना के साथ हुई थी, उसमें हम सभी कहां खड़े हैं उन्होंने कहा कि दुनिया में पूर्व में कई देश पर आक्रमण हुए।

जिसमें भारत भी शामिल था। बहुत सारे देश मानचित्र पर दिखते तो हैं परंतु वहां की सभ्यता पूर्ण रूप से समाप्त हो गयी है।भारत और हिन्दू का संस्कार, संस्कृति, चार धाम यात्रा आज भी कायम है। हमारे पूर्वजों ने जीवन मूल्य की लड़ाई लड़ी। कुछ लोग जागरण कर रहे थे, कुछ लोग लड़ाई लड़ रहे थे। हमारे संस्कार मंदिर के कारण,गो,गंगा,अर्चक,परिवार व्यवस्था के कारण पहचान बची रही। उन्होंने कहा कि लड़ाई पहले भी होती थी, परंतु हिन्दू हिन्दू ही थे। पद्धति एक थी। उन्होंने कहा कि जन्म के आधार पर भेदभाव नहीं हो, ऐसे समाज की स्थापना करना हमारा मुख्य कार्य है।सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जाति, मत, पंथ, भाषा, और भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर संगठित और सशक्त संघ का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लाल जी त्रिपाठी ने कहा कि जातिगत छुआछूत की प्रथा को शास्त्रसम्मत नहीं माना गया।भाषा और प्रांत के नाम पर खड़े किए गए विभाजन के प्रयासों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्षों की यात्रा में विफल किया है।संघ ने समाज में अपने गौरवशाली पूर्वजों की परंपराओं, मान्यताओं और जीवनमूल्यों पर गर्व करने वाले, और उनकी पुनः प्रतिष्ठा के लिए हर संभव त्याग करने वाले लोंगो को तैयार किया है। इसलिए हम हिंदू समाज के लोगों की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि इस संघ शताब्दी वर्ष को अब तक के सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाए।

कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक,जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी,राहुल,जितेंद्र विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र सिंह जी. विकास सिंह चंदेल . संतोष कुमार. कपिल देव सिंह. ब्रह्मानंद तिवारी. गोपाल सिंह वैद. आशुतोष सिंह अंकुर.रोहित सिंह चंदेल. विशाल सिंह. अंकुर सिंह. रवीन्द्र बहादुर सिंह. उमाशंकर सिंह .श्री राज कुमार सिंह. जीतेन्द्र जी राजकुमार . संतोष भारती. रणजीत जी .राम प्यारे .जीतेन्द्र राजकुमार. संतोष भारती. रणजीत. राम प्यारे.संतोष विश्वकर्मा .अमरेश जी. रामनारायण जी. नवनीत .भूपेन्द्र सिंह,विनायक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी ने किया।

  • Related Posts

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

      सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”   आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक…

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

      जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित   आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में देरी, अंश निर्धारण में शिथिलता पर कार्रवाई आईजीआरएस में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    सोनभद्र जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    थाना पिपरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, घर से भटककर रेणुकूट पहुंचे बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    सोनभद्र आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    चतरा ब्लॉक में 100 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, 53 महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के समारोह में पत्रकार दीपू तिवारी को मिला ‘पत्रकार गौरव सम्मान’