सोनभद्र  हिंदू समाज मना रहा उत्सव की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ वर्ष।

आरएसएस का सौ वर्ष हम हिन्दुओं के गौरव का उत्सव-दिनेश सिंह

सोनभद्र  हिंदू समाज मना रहा उत्सव की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ वर्ष।

विकासखंड नगवां के खलियारी मंडल अंतर्गत किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में सकल हिंदू समाज के द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि यह समय हमारे लिए किसी उत्सव से कम नहीं है

जिसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है कि हम अपने गौरवशाली इतिहास को स्थापित करने में सफल होते नजर आ रहे हैं।हर तरफ सनातन की जय जयकार हो रही है मां भारती धानी चुनरिया में रंगती हुई अपने हिंदू संस्कृति के लिए पुनः विश्व के मानस पटल पर अमिट रेखा खींच अलौकिक क्षण को जी रही है। हां यह सत्य है कि हम कभी विस्तारवादी नहीं रहे किंतु आज वह समय आ गया है कि हमें विस्तारवादी भी होना होगा और ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए हमारी संस्कृति पर बुरी नजर डालने वालों को सबक सिखाना होगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर पी एन पाण्डेय ने कहा की आज पूरा विश्व हमारी तरफ बहुत आशा लगाए किसी भी घटना पर क्रिया प्रतिक्रिया का इंतजार करता है क्योंकि उसे पता है की हम उस संस्कृति से आते हैं जो सदैव न्याय की ही बात करता है।आज ए आई आया हम तो पहले से ही ए आई से बहुत आगे है यदि हम मस्तक के तिलक,चोटी,कलावा और प्रातः अपने पूज्य के चरण वंदन करें तो इसका साइंटफिक रीजन बहुत ही बड़ा है।

 

कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक,जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी,राहुल, रामकीर्ति, विजय, हिरेश, रमाकांत, श्यामसुन्दर पाण्डेय,श्रीकांत,महेंद्र,रवि कुमार,सिम्पू पाण्डेय,कलावती जायसवाल,बलिराम दास जी महाराज संत,संदीप,पन्ना लाल,राकेश,रामसेवक खरवार,श्याम बिहारी, अभय जी , राकेश जी, श्याम मोहन पाण्डेय जी, रमाकांत जी, राजेश चौरसिया जी, विजय यादव जी, आशुतोष जी, महेंद्र जायसवाल जी
आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव ने किया।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस