सोनभद्रजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का किये औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य का लिये जायजा,

सोनभद्रजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का किये औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य का लिये जायजा,

बेहतर पठन-पाठन के लिए शिक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश*
*विद्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने, पंजीकृत छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति किया जाये अनिवार्य-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी ने आज प्राथमिक विद्यालय मारकुण्डी घाट का आकस्मिक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कार्य करते पाये गये।

जिलाधिकारी ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिये और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए अध्यापक/अध्यापिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 108 में से 85 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दियें, उन्होंने कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आये, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किये, उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार विद्यालय मंें भोजन तैयार कर बच्चों को समय से दिया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाये।

उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की स्थिति, शौचालय, दिव्यांग शौचालय, किचन में खाद्यान्न की स्थिति का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिये। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा श्री रवीन्द्र वीर सिंह सहित विद्यालय प्रधानाचार्या, अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश