सोनभद्र ग्राम कोटा के नवटोलिया में तीन हैंडपंप खराब, हैंडपंप की मरम्मत के लिए ग्रामीणों की गुहार

सोनभद्र ग्राम कोटा के नवटोलिया में तीन हैंडपंप खराब, हैंडपंप की मरम्मत के लिए ग्रामीणों की गुहार

डाला। चोपन विकास खंड के कोटा ग्राम पंचायत के नवटोलिया क्षेत्र में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं।वार्ड में लगे तीन हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी–शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले नवटोलिया–कोटा संपर्क मार्ग से लगभग 500 मीटर दूर बसे इस क्षेत्र लक्ष्य बस्ती (नई बस्ती)के ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुँचा है जबकि यहां दर्जनों घर हैं।
ग्रामीण हंसरानी ने बताया कि एक हैंडपंप पूर्व में बने गौशाला परिसर में, दूसरा उसके ठीक सामने तथा तीसरा पूजा देवी के घर के पास स्थापित है, लेकिन तीनों साल भर से बंद पड़े हैं।

ग्रामीण आकाश ने कहा कि “एक वर्ष से अधिक समय से तीनों हैंडपंप खराब हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यदि हैंडपंप लगाए गए हैं तो उनका रखरखाव भी होना चाहिए।”

वहीं विभुति नारायण ने बताया कि क्षेत्र में कुल चार हैंडपंप हैं, जिनमें से केवल एक ही चालू है। बाकी तीनों के खराब रहने से लोगों को परेशान होना पड़ता हैं।सड़क किनारे हैंडपंप देखकर राहगीर पानी पीने के लिए रूकते हैं पर खराब हैंडपंप देखकर निराश होकर लौट जाते हैं।

ग्रामीण आशा ने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए हैंडपंपों की समय से मरम्मत होनी चाहिए।यह हैंडपंप ऐसे ही खराब हो रहा है अगर यह बन जाता तो बेहतर होता।

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत,प्रधान व सचिव द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

इस मौके पर हंसरानी,विभुति नारायण,आशा,विशाल,आकाश, नीतू, पूजा देवी,मीना देवी,मन्नु देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश