सोनभद्र हादसा: कृष्णा माइनिंग खदान में पत्थर भसकने से दो मजदूर दबे, कई फंसे होने की आशंका; प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

सोनभद्र हादसा: कृष्णा माइनिंग खदान में पत्थर भसकने से दो मजदूर दबे, कई फंसे होने की आशंका; प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू

सोनभद्र (ओबरा) मारकुंडी के विजय आईटीआई के समीप स्थित कृष्णा माइनिंग खदान में शनिवार शाम पत्थर भसकने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में दो मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। खदान में कार्यरत मजदूर पत्थर काटने और लोडिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक बड़ा पत्थर खिसककर गिर पड़ा। इससे दो मजदूर मौके पर ही मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर अन्य मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन मलबे की भारी मात्रा के कारण कई के फंसे होने की सूचना है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा और एसओ ओबरा सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर डेरा डाले हुए है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें और मजदूरों की अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। पुलिस ने इलाके को सील कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चोपन आगमन के मद्देनजर पूरे खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग और खनन कार्य पूरी तरह बंद था। इसके बावजूद खदान में रखरखाव या अन्य कार्य चल रहे थे, जिसके दौरान यह हादसा हुआ। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं