आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों में वितरित हुआ पुष्टाहार अल्ट्राटेक सीमेंट की पहल से शुरू हुआ पोषण अभियान

आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों में वितरित हुआ पुष्टाहार

अल्ट्राटेक सीमेंट की पहल से शुरू हुआ पोषण अभियान

सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने डाला एवं आसपास के क्षेत्रों में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की स्थिति सुधारने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल शुरू की है। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर करने के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

अधिकारी रहे मौजूद, सलई बनवा विद्यालय में हुआ आयोजन-
शुक्रवार को सलई बनवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कई प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीओ विनीत सिंह, इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर और चोपन का सीडीपीओ के दिशा निर्देशन में किया गया। मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत की देखरेख में कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

पोषण किट वितरण के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ-
कार्यक्रम के तहत उपस्थित सभी कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की गई। इन किटों में बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाने वाली आवश्यक सामग्री शामिल है। किट वितरण के साथ इस स्वास्थ्य एवं पोषण संवर्धन अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पोषण की कमी को दूर करना है।

तीन महीने तक मिलेगा पोषण किट का सहयोग-
उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के सीएसआर विभाग द्वारा तीन महीने तक नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। उड़ान सेवा ट्रस्ट इन किटों का वितरण सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की, अधिकारी रोहित श्रीवास्तव, सीडीपीओ, अंकित कुमार, आरती चौबे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

उड़ान सेवा ट्रस्ट ने जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम रहा

यह पहल न सिर्फ बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की दिशा में अहम है, बल्कि समुदाय में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी साबित होगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह प्रयास क्षेत्र में कुपोषण रोकने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं