मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण से दुद्धी में जाम की समस्या गंभीर, प्रशासन की अनदेखी पर नाराज नागरिक

मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण से दुद्धी में जाम की समस्या गंभीर, प्रशासन की अनदेखी पर नाराज नागरिक

दुद्धी (सोनभद्र)।

नगर की मुख्य सड़क किनारे फैले अतिक्रमण से दुद्धी में जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्री संकटमोचन मंदिर के पास भीषण जाम लग गया, जहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। आज बाजार का दिन होने से सड़कों पर भीड़ और बढ़ गई थी। सप्ताह में दो दिन—गुरुवार और रविवार को लगने वाले बाजारों के चलते इन दिनों नगर में पैदल चलना तक दुश्वार हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संकटमोचन मंदिर तिराहे पर कुछ दिन पूर्व एक बालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण से ऐसे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

नगर पंचायत प्रशासन ने कुछ दिन पहले नाममात्र का अतिक्रमण हटाया था, परंतु कुछ ही दिनों बाद पटरी पर ठेला-गुमटी, लकड़ी के टटर और अवैध दुकानें फिर से जम गई हैं। मुख्य मार्ग के साथ ही संपर्क मार्गों की स्थिति भी दयनीय है। मछली गली, मल्देवा मार्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला रास्ता, म्योरपुर तिराहे से कृषि विभाग कार्यालय तक, बस स्टैंड से अमवार मोड़ और अमवार मोड़ से स्वीपर बस्ती तक सभी जगह सड़क किनारे कब्जे की भरमार है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत और तहसील प्रशासन से मांग की है कि जनहित में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाए, ताकि नगर में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और लोगों को जाम व दुर्घटनाओं की समस्या से निजात मिले।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।