कमरे में पंखे से सदिग्ध हाल में लटकता मिला महिला का शव मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जूटी पुलिस

कमरे में पंखे से सदिग्ध हाल में लटकता मिला महिला का शव
मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जूटी पुलिस

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का संदिग्ध हाल में घर में पंखे के सहारे शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार अमौली गांव निवासी शिखा शुक्ला उम्र करीब 24 वर्ष पत्नी सुनील कुमार शुक्ला का उसके ही घर के कमरे में पंखा से साड़ी के सहारे शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने वस्तु स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को फंदे से उतरवार कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर महिला को प्रताड़ित करने व उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया। मृतका के भाई अनूप पांडेय का आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके बहनोई का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। बताया कि उसकी बहन की रात में ही मौत हो गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी उन्हें दी। आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है। घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए उसकी बहन के शव को पंखा से साड़ी के सहारे लटकाया गया है।

उधर घटना की सूचना के बाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ रणधीर मिश्रा ने वस्तु स्थिति का जायजा लिया। बाद उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच करायी। पुलिस ने मृतका के माइका पक्ष के लोगों के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गंभीरता से लिया है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आ जाने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।