सोनभद्र जनपद में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं।

सोनभद्र जनपद में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं।

 

प्रशासनिक मशीनरी से लेकर जनप्रतिनिधि तक कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गए हैं। 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चोपन में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ के साथ जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने चोपन रेलवे खेल मैदान और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यह वही स्थान है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय समाज के गौरव और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को योजनाबद्ध और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। हेलीपैड, पार्किंग, मंच और सभा स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, नगर पंचायत, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे l

  • Related Posts

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी जायेगी प्रदर्शनी-जिलाधिकारी जिलाधिकारी…

    नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य सत्येंनन्द राय

    नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य सत्येंनन्द राय   सोनभद्र पिपरी नववर्ष का आगमन आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर लेकर आता है। वर्ष 2025…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी

    नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य सत्येंनन्द राय

    नए साल में अच्छे कर्म करने का संकल्प ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य सत्येंनन्द राय

    हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है” -सुभाष जी (क्षेत्र प्रचार प्रमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)

    हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है” -सुभाष जी (क्षेत्र प्रचार प्रमुख,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र)

    सोनभद्र अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

    सोनभद्र अवैध खनन, अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु की जाये प्रभावी कार्यवाही-जिलाधिकारी

    विश्व का मूल प्राणवायु है हिंदू संस्कृति व सनातन धर्म- जगदीश पंथी (साहित्यकार)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिन्हे परहेज उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं- पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिन्हे परहेज उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं- पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी