डाला सोनभद्र- विकास खंड दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत डालापीपर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन के पास स्थित सरकारी हैंडपंप लगभग एक से दो महीनों से खराब हो गया है।
जिससे स्थानीय रहवासियों को पेयजल की समस्या बढ़ी, पानी के पड़े लाले,
गर्मी बढ़ने के साथ ही गांवों में पानी की खपत भी बढ़ गई है। लेकिन सरकारी हैंडपंप खराब होने से लोगों को शुद्ध पानी के लाले पड़े हुए हैं। गर्मी के समय में भी ग्राम विकास अधिकारी को खराब सरकारी हैंडपंप दिखाई नहीं देता है इसलिए अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया है।
जिससे लोगों को पेयजल की किल्लतों जूझना पड़ रहा है जिसके कारण डालापीपर के ग्रामीणों को घर से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित दुसरे हैंडपंप से पानी लेने जाने को मजबूर होना पड़ता है वहीं इससे लगभग 10 से 15 घर के ग्रामीण प्रभावित है सरकारी हैंडपंप एक से दो महीने बिताने को हैं लेकिन अभी तक इस प्रधान व सचिव शाहब, की नजर नहीं पड़ी जिसको लेकर कई बार शिकायत भी किया गया जब कहा जाता है तो आज कल कह कर सचिव साहब टाल देते हैं
वहीं ग्रामीणों के अनुसार सरकारी हैंडपंप खराब होने से हम लोगो को पानी लेने हेतु लगभग एक किलोमीटर दूरी सड़क पर स्थित हैंडपंप जाकर पानी लाना पड़ता है वहां भी भीड़ हो जाता है काफी देर इंतजार के बड़ी मुश्किल से पानी भरने को मिलता है उस वक्त घर के छोटे-छोटे बच्चों को भी पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है अगर जल्दी हैंडपंप की मरम्मत हो जाएं तो समस्या का निदान हो तो हमारी परेशानी कम हो सकती है
ग्रामीण कैलाश, हरिओम, ईश्वर प्रसाद, बबई, रामलाल, संत कुमार, द्वारा जिलाधिकारी का आकर्षित करवाते हुए जल्द से जल्द निस्तारण का गुहार लगाई गई
ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी देखवाते है







