सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के करकी गांव की तीन बहनें सुमन सिंह पटेल, मंजू सिंह पटेल, और आराधना सिंह पटेल — ने एक साथ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया है।

उनके पिता अनिल सिंह पटेल किसान हैं,

और माता राजकुमारी देवी गृहिणी हैं। इनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यज्ञ नारायण सिंह पटेल थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

यह परिवार अपनी संघर्ष गाथा के साथ-साथ नई पीढ़ी की शानदार उपलब्धियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है। सेनानी यज्ञ नारायण सिंह पटेल के पांच पुत्रों के बच्चे-बच्चियों में 4 सिपाही, 1 असिस्टेंट मैनेजर (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) — श्याम ललित सिंह पटेल, 1 इंजीनियर (UPPCL) — शिवललित सिंह पटेल, और अवधेश सिंह पटेल यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

तीनों बहनों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हंस वाहिनी इंटरमीडिएट कॉलेज, कसया कला से प्राप्त की और आगे की शिक्षा JSP महाविद्यालय, कसया कला से ग्रहण की, जिसके प्रबंधक डॉक्टर प्रसन्न पटेल हैं। गांव में ही रहकर तीनों बहनों ने कठिन परिश्रम से पढ़ाई और पुलिस भर्ती की तैयारी की, जिसके बाद उन्होंने यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

सम्मान समारोह: बेटियों के जज्बे को सलाम

इनकी इस शानदार उपलब्धि पर सोनभद्र के अपना दल (एस) के कद्दावर नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण पटेल जी, आनंद पटेल “दयालु” (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मंच एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट), श्री श्याम चरण गिरी (पूर्व जिला महासचिव, अपना दल एस), श्री संतोष कनौजिया (जिला सचिव, अपना दल एस), और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से तीनों बहनों को राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, और आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

कुर्मी कुल के गौरव और सम्मान की रक्षा का संकल्प

जनपद सोनभद्र की विधानसभा घोरावल, ग्राम पंचायत करकी में कुर्मी कुल के गौरव, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा और उन्नति के लिए हम सभी संकल्पित हैं।

इस मौके पर श्री सत्यनारायण पटेल जी ने कहा:

“कुर्मी कुल की तीनों गौरवशाली बेटियों, जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और प्रतिभा से पूरे समाज का सम्मान बढ़ाया है, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। ये बेटियाँ आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी और समाज को नई दिशा देंगी। जनपद सोनभद्र में विधानसभा घोरावल, ग्राम पंचायत करकी के कुर्मी कुल गौरव, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक इन तीनों बहनों का भविष्य उज्जवल हो, ऐसी शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ।”

इसके बाद आनंद पटेल ‘दयालु’ जी ने कहा:

“यह तीनों बेटियाँ न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे समाज का गौरव हैं। इनकी मेहनत, लगन और संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इन्होंने साबित कर दिया कि बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं। मैं इन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि ये आगे भी नई ऊंचाइयों को छूएंगी। आज हर बेटी को इनसे सीख लेनी चाहिए कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गांव से भी निकलकर सफलता की बड़ी कहानी लिखी जा सकती है।”

वहीं, श्री श्याम चरण गिरी जी ने अपने संबोधन में कहा:

“इन बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए संसाधनों से ज्यादा मजबूत इरादों की जरूरत होती है। समाज को इनसे सीख लेनी चाहिए कि अगर दृढ़ निश्चय हो तो गांव से भी बेटियां बुलंदियों तक पहुंच सकती हैं।”

यह परिवार और इन बहनों की कहानी आज के समाज में बेटियों की ताकत, आत्मनिर्भरता और परिवार के सपनों को साकार करने की एक अनोखी मिसाल बन गई है।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी