प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश

प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश

सोनभद्र दबंग प्रधान के आगे नासमस्तक हुए अधिकारी ग्राम प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर नहीं की गई कार्रवाई क्षेत्र से चर्चा का विषय नगवां विकास खंड के ग्राम पंचायत नंदना में ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाने का अजीबो गरीब मामला सामने आया था ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर जो बातें बताई थी वह काफी चौंकाने वाली हैं

ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन ईमानदारी से जांच कर दे तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा नगवां विकास खंड के ग्राम पंचायत नंदना में सरकारी धन की लूट प्रधान द्वारा इस कदर की गई है कि जैसे सब कुछ शासन के स्तर पर उनके लिए ही भेजा जा रहा हो ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने सगे परिवार के लोगों के घर तक लाखों रुपए खर्च कर रास्ते का निर्माण कराया गय है

बताया जा रहा है कि अपने दो सगे चचाओं के घर के लिए लाखों रुपए खर्च कर आरसीसी रोड बनाई जा रही है सूत्रों की माने तो इस कार्य का भुगतान भी काफी हद तक हो गया है इसी तरह ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा हैंडपंप रिबोर के नाम पर अपने ही खेत में चार जगह बोर करके समरसेबल लगाकर खेत की सिंचाई की जा रही है पूर्व में इसका विरोध भी किया गया था लेकिन पता नहीं क्यों ब्लाक स्तर पर कोई कार्रवाई या जांच नहीं की गई लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत के धन के इस लूट में उन्हें कुछ सत्ता संरक्षण प्रभावशाली लोगों का हाथ है जिसके चलते ग्राम प्रधान पूरी तरह निरंकुश होकर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं

इसी तरह मनरेगा के कार्य में भी व्यापक रूप से अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है मनरेगा घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा भी पूर्ण करके कुछ पंचायत से जुड़े लोगों पर मुकदमा भी चलाया जा रहा है लेकिन इसका कोई भी असर नगवां विकास खंड के कतिपक ग्राम पंचायत में देखने को नहीं मिल रहा है इस ग्राम पंचायत में समतलीकरण के नाम पर लाखों रुपए फर्जी तरीके से बंदरबांट कर लिया गया है जिन मजदूरों को कार्य करने हेतु मस्टरोल में दर्शाया गया है वह कार्य ही नहीं किए हैं और ग्राम प्रधान के कई चहेतों के खाते में मनरेगा का धन भेज दिया गया और समतली करण के नाम पर जिन खेतों का कार्य होना था उनमें कहीं-कहीं नाम मात्र के कार्य कराए गए हैं

सूत्रों का कहना है कि विकास खण्ड नगवां ब्लॉक में एपीयो के द्वारा बिरादरी वाद करते हुए मनरेगा में 60/40 के आधार पर पेमेंट करना उसको ताक पर रख कर ब्लांक के अगल बगल के गांवों पेमेंट किया जा रहा है

जो शासना आदेस के खिलाफ है जहां भी मनरेगा में सबसे अधिक का भुक्तान किया गया है उन ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच कर ली जाए तो पिछले 4 वर्षों के कार्यकाल में उनके द्वारा लाखों रुपए का दुरुपयोग का मामला सामने आ सकता हैभ्रष्टाचार का मेन कारण कइ वर्षों से एक ही जगह पर जमें कई अधिकारियों के कारण हो रहा है

ग्राम पंचायत में हुए तमाम भ्रष्टाचार का एक पखवाड़े पूर्व तमाम पेपर ,पोर्टल के द्वारा न्यूज़ प्रकाशित किया गया था लेकिन अभी तक ना तो जांच बैठी हुई नाही आगे की कार्रवाई करना अधिकारी उचित समझ रहे है जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

*विकास खण्ड अधिकारी नगवां ने क्या कहा*
इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी नगवां ने बताया की इस तरह प्रकरण मेरे संज्ञान मे नही है

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी