ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर को प्रधान, स्थानीय प्राधिकारियों एवं सचिवों के लिए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर को प्रधान, स्थानीय प्राधिकारियों एवं सचिवों के लिए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुधार, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा और डीबीटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पाण्डेय ने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में आधारभूत सुधार उनके समर्पण और संवाद का परिणाम है। उन्होंने प्रधान और प्रधानाध्यापकों के समन्वय को सफलता की कुंजी बताया।

खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने 163 विद्यालयों में हुए कायाकल्प, मध्याह्न भोजन संचालन और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र, शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

एसआरजी विनोद कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि विद्यालय प्रधान के लिए दर्पण और पहचान है। प्रधानों को विद्यालय के कार्यों में विशेष रुचि लेनी चाहिए।

एसआरजी विद्यासागर ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा न केवल एक परिवार बल्कि देश के भविष्य को निर्धारित करती है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को दिए जा रहे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण की जानकारी साझा की, जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।

एसआरजी संजय मिश्रा ने उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास और दिए गए टैबलेट के उपयोग को शिक्षण कार्य में शामिल करने के लिए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इन डिजिटल संसाधनों की उचित देखभाल और उनके सतत उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी श्री सुनील पाल, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता एवं प्रशिक्षण श्री जय किशोर वर्मा, नीति नोडल डॉ. सूर्य प्रकाश गुप्ता, एआरपी श्री संतोष कुमार चौरसिया, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रितेश कुमार जायसवाल, श्री अविनाश कुमार, श्री संजीव कुमार, शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री दिलीप त्रिपाठी, ग्राम पंचायत रोरवा प्रधान श्रीमती पूनम करदेव, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार यादव और जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मी कुमार जायसवाल मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में निपुण छात्रों एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी