सोनभद्र:दुद्धी के स्कूल में फिर शिक्षक नदारद, बच्चों का भविष्य दांव पर

सोनभद्र:दुद्धी के स्कूल में फिर शिक्षक नदारद, बच्चों का भविष्य दांव पर

विकास कुमार, सोनभद्र।सोनभद्र जिला के अंतर्गत दुद्धी खण्ड शिक्षा क्षेत्र के बिचटोला गांव में शनिवार की सुबह का नजारा चौंकाने वाला था। विद्यालय समय पर पहुंचने वाले बच्चों को पढ़ाई के बजाय विद्यालय के बाहर खेलते हुए देखा गया। वजह थी—शिक्षक और शिक्षामित्र की अनुपस्थिति।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब 9:35 बजे तक न तो शिक्षक पहुंचे थे और न ही शिक्षामित्र। बच्चे खुद ही स्कूल परिसर के बाहर खेलने और इधर-उधर वक्त बिताने को मजबूर थे।ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। अक्सर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षामित्र देर से आते हैं। कई बार ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया और अध्यापकों से बातचीत भी की, लेकिन सुधार के कोई संकेत नहीं दिखे ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर अध्यापक और शिक्षामित्रों की अनुपस्थिति में कोई घटना घट जाए, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी खतरे में है।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उच्च अधिकारियों से संपर्क करने के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।