सोनभद्र  अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस, 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन किया जायेगा,

सोनभद्र

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस, 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन किया जायेगा,

 

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 02 अक्टूबर,2024 को 155वां गांधी जयन्ती समारोह मनाये जाने की तैयारियों एवं निर्धारित कार्यक्रम निर्धारित की गयी है। उन्हांेने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार गांधी जयन्ती समारोह को मनाये जाने हेतु विचारोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

 

उन्होंने बताया कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये, सभी स्थानीय निकायों में प्रातः 7.00 बजे से सफाई कार्यकम सभी मलीन बस्ती में आयोजित किया जाये, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने-अपने नगर पंचायत में हो रहे सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेगें,

 

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्लास्टिक कूड़े का संग्रहण कार्य स्थलों को चिन्हित कराते हुये योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाये तथा आवश्यकतानुसार सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जाये। इसी प्रकार जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्लास्टिक कूड़े का संग्रहण का कार्य किया जायेगा जिसके संयोजक जिला पंचायत राज अधिकारी होंगे, (संयोजक समस्त अधिशासी अधिकारी/अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत/समस्त उपजिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी पुलिस/जिला पंचायत राज अधिकारी) तियरा स्टेडियम में क्रास कन्ट्री रेस का 8.30 बजे प्रातः उपजिलाधिकारी सदर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया जायेगा तथा तियरा स्टेडियम में ही उप जिलाधिकारी सदर द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी विद्यालयों में प्रातः 7.30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाये, सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य कराया जाये। प्रभात फेरी के साथ गांधी जी के प्रिय भजन एवं नारों/स्लोगन तथा स्वच्छता से संबंधित नारों का उद्घोष किया जाये।  सभी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थाओं तथा विकास खण्डों के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9.00 बजे महात्मा गांधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण माल्यार्पण किया जाये और उसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष उनकी देशसेवा,

 

उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंध अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाये। सभी विभागों में श्री गांधी जी पर कर्मचारियों द्वारा भी व्याख्यान माला आयोजित की जाये, इण्टर कालेजों/डिग्री कालेजों में वाद-विवाद प्रतियोजिता,

 

निबन्ध लेखन प्रतियोगिता एवं चित्र कला प्रदर्शनी तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर विचार किया जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर भी प्रकाश डाला जाये। तहसील रावर्टसगंज एवं घोरावल के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नी को सम्बन्धित तहसील के

 

उपजिलाधिकारी/तहसीलदार द्वारा सम्मानित किया जायेगा। प्रातः 9.30 बजे जनपद के समस्त स्कूलों के छात्रों द्वारा खेल-कूद के कार्यक्रम को आयोजित कराते हुए पुरस्कार वितरित किया जायेगा। जनपद के सभी विद्यालयों के अन्दरपरिसर में साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा। प्रातः 10.00 बजे सोनभद्र जनपद चिकित्सालय पर मरीजों को फल वितरण का कार्य मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र द्वारा किया जायेगा।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी, सोनभद्र द्वारा इसकी व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित की जायेगी। नगर पालिका परिषद रावर्टसगंज में स्थित बाल उद्यान (निरीक्षण गृह के पास) की सफाई एवं बाल उद्यान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिला पट्ट की सफाई एवं माल्यार्पण किया जायेगा। शासनादेशानुसार शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, गन्ना, किसान, बेरोजगारी, ग्राम्य विकास तथा समाज कल्याण आदि के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार घोषित कार्यकमों का क्रियान्वयन तत्परता से किया जाए।

 

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।