चिकित्सकों पर आरोप, लापरवाही से युवक की हुई मौत -जिला अस्पताल के बाहर परिजनों ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

चिकित्सकों पर आरोप, लापरवाही से युवक की हुई मौत
-जिला अस्पताल के बाहर परिजनों ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

सोनभद्र। सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में इलाज के दौरान कथित चिकित्सकों की लापरवाही से युवक की मौत से भड़के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर एडीएम सहदेव मिश्रा को ज्ञापन दिया। संबंधित मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

रविकान्त जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी सोनभद्र ने बताया कि घटना 22.09 को समय करीब 8.30 बजे रात को ग्राम-धुवास कलां थाना-राबर्ट्सगंज निवासी गुड्डू पुत्र स्व० चन्दुल व उसकी पत्नी को अभियुक्तगणों द्वारा मारा-पीटा गया। जिसमें गुड्डू को गम्भीर अन्दरूनी चोटे आयी थी।

112 नम्बर पुलिस द्वारा अपने वाहन पर लादकर प्रार्थी गुड्डू तथा उसकी पत्नी को इमरजेन्सी में भर्ती कराया गया था। जिसकी दवा-इलाज इमरजेन्सी में चल रहा था।

पीड़ित गुड्डू को शाम से ही पेट में काफी दर्द हो रहा था। पीडित तथा पीड़ित की पत्नी बार-बार डाक्टरों को निवेदन कर रहे थे परन्तु डाक्टर द्वारा घोर लापरवाही किया गया, सिर्फ नर्सों के सहारे छोड़ दिया गया। जिसके कारण पीड़ित गुड्डू पुत्र स्व० चन्दुल की मृत्यु आज सुबह करीब 9.00 बजे हो गयी।

जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी के डाक्टरों के लापरवाही के कारण आये दिन जिला अस्पताल में इस तरह की घटना होती रहती है।

जिला अस्पताल के डाक्टर बीमारी की गम्भीरता को लेकर कोई विशेष ईलाज नही करते है और न ही पीडित को रेफर करते है जिसके कारण आये दिन इस तरह की घटना घटित होती रहती है। जिला अस्पताल में रोगी और पीड़ित की मृत्यु होती रहती है।

आजाद समाज पार्टी के तरफ से उक्त मामले की सूचना के ध्यान में लायी जा रही है तथा आजाद समाज पार्टी द्वारा यह मांग किया जा रहा है कि उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर उक्त प्रकरण एवं घटना की जाँच करायी जाय तथा दोषी डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाय तथा सभी लापरवाह डाक्टरों का स्थानान्तरण कर अन्य डाक्टरों को जिला अस्पताल में तैनात किया जाय, जिससे सोनभद्र की जनता एवं आम जनमानस का दवा-इलाज सुचारू रूप से हो सकें।

  • Related Posts

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

      मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

      ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।

    सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।