कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर खाक

शाहगंज ।(सोनभद्र) स्थानीय बाजार में स्थित श्री संकटमोचन तिराहा पर नेहा साड़ी सेंटर के प्रतिष्ठान में बीती रात लगी भीषण आग से लाखों रुपए का सामना जल कर राख हो गया है। जिसमें दुकान का भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।बताया जाता है कि बुधवार की रात दुकान बंद करके दुकानदार पूर्व की भांति अपने घर चला गया था। इसके बाद लगभग १० बजे रात दुकान में से अचानक धुआं और आग की लपेट निकलते देख राहगीर और आस पास-के लोग इकट्ठा हो गए। इस मंजर को देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस दौरान दुकानदार एवं फायर ब्रिगेड को आते -आते दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि उक्त दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट के चलते शायद आग लगी होगी। वैसे जो भी हो, दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा लाखों रुपए के कपड़े एवं फर्नीचर जल कर राख हो गया है।

Related Posts

मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

  मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण…

ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

  ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा पहरेदारी इस क़दर रही कि अन्दर से कोई बाहर न आ सके और बाहर से कोई अन्दर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

ग्राम सभा डिबुलगंज में होली को लेकर जागरूकता अभियान

सेवानिवृत्त महिला ने अधिकारियों पर लगाए रिश्वत लेने और अपमानित करने का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग।