सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

डीएम ने दो-तीन शिफ्ट में कार्य कराकर निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के दिए निर्देश

निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत*

सोनभद्र, 05 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, भौतिक प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, प्रयागराज द्वारा कराए जा रहे एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित परियोजना प्रबंधक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के लिए आवश्यकतानुसार दो-तीन शिफ्ट में कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में श्रमिक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि परियोजना में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न हो।

इसी क्रम में कार्यालय संस्था सी0 एण्ड0 डी0 एस0 द्वारा सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित गति से आगे बढ़ाते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक चरण की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दोनों कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की तकनीकी गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण में धीमी प्रगति स्वीकार्य नहीं है। कार्यदायी संस्थाएं पूरी क्षमता के साथ कार्य करते हुए निर्माण की गति बढ़ाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्माण स्थल पर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में संबंधित परियोजना प्रबंधक, अधिशासी अभियंता एवं दोनों कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस अनियमित पेयजल आपूर्ति पर सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश डीएम ने फोन पर…

    सोनभद्र अवैध राखड़ परिवहन के विरुद्ध शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, 02 ट्रेलर सीज

    ब्रेकिंग सोनभद्र अवैध राखड़ परिवहन के विरुद्ध शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, 02 ट्रेलर सीज पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र अवैध राखड़ परिवहन के विरुद्ध शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, 02 ट्रेलर सीज

    सोनभद्र  अवैध राखड़ परिवहन के विरुद्ध शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, 02 ट्रेलर सीज

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला के भवन पर डीएम की सख्ती, 15 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

    सोनभद्र निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम की सख्ती, जिम्मेदारी तय

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं

    बनवासी कल्याण आश्रम पहुंचकर डीएम ने परखी बच्चों की व्यवस्थाएं