कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिवद्वार मंडल के अंतर्गत ग्राम कोलड़ीहा में ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से उपस्थित लोगों को सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना तथा जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम में शिवद्वार मंडल के मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, मंडल उपाध्यक्ष यादवेंद्र शुक्ल, ग्राम पंचायत प्रधान हृदय नाथ चौरसिया, मंडल संयोजक पिछड़ा मोर्चा नीरज चौरसिया, धर्मपाल सिंह, मंडल मंत्री रामनिहोर गुप्ता तथा कोलड़ीहा बूथ अध्यक्ष कांता चौकीदार सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम समाज के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचता है और आमजन को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस