डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आज दिनांकः 29-09-2026 को प्रातः 11: 00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत श्री राहुल सिविल जज सी0डी0/सचिव(पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा आज डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल (चुर्क रोड,

शैजान खुर्द) तथा सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल (सोमनाथ मंदिर के पीछे, बढ़ौली पंचायत भवन के सामने) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के सिद्धांत आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। स्वच्छता केवल हमारे घर या आसपास तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे विचारों और आचरण में भी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बच्चों के अधिकारों पर विधिक साक्षरता सत्र के दौरान सचिव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श (Good Touch & Bad Touch) बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा और किसी भी असुरक्षित स्थिति में निडर होकर विरोध करने व माता-पिता या शिक्षकों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। पॉक्सो कानून की मुख्य बातें बच्चों के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध,

उत्पीड़न या शोषण से बचाव के लिए बने सख्त कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों और विद्यालय प्रशासन को बताया गया कि किसी भी विधिक सहायता, बाल उत्पीड़न या आपातकालीन स्थिति में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही गांधी जयंती और बाल अधिकारों से संबंधित विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विद्यालय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लगभग 450 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह जानकारी श्री राहुल सिविल जज सी0डी0/सचिव(पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी

  • Related Posts

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत…

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू   शुद्ध सरसों तेल, रागी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़ डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    आकाशीय बिजली के खतरे से बचाव को सोनभद्र में बड़ी पहल  वज्रपात संवेदनशील गांवों में अब ‘सुरक्षा कवच’ बनेंगे ताड़-खजूर के पेड़  डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश—हर चयनित ग्राम पंचायत में लगेंगे कम से कम 100 पौधे

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र के गुलाब स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिलेगी नई पहचान*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रोजाना मॉल के साथ बिक्री को लेकर हुआ एमओयू

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी  जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

    डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

    डी.ए.वी. और सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में गांधी जयंती अभियान व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, सचिव ने बच्चों को दी स्वच्छता व पॉक्सो एक्ट की जानकारी

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश