संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का निरीक्षण तथा नालियों की सफाई कराई गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।

अभियान के दौरान सफाईकर्मियों, ग्राम पंचायत सहायकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

आज संचालित अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामों में नालियों की सफाई कराई गई कई स्थानों पर झाड़ियों की कटाई की गई। इसके अलावा हैंडपंपों का मरम्मत कार्य कराया गया और वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पशुपालकों को भी जागरूक किया गया तथा कृषक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कुल बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश