सोनभद्र बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड

सोनभद्र बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर.डी.एस.एस. RDSS योजना के तहत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड मोड में बदलने का आदेश जारी किया है।

प्रबन्ध निदेशक उ.प्र. पाकालि0 के निर्देशानुसार अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड का बदलाव मुख्यालय स्तर से RMS बैकएंड के जरिए किया जाएगा, जिसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है।

डिजिटल बिलिंग माह मई-2026 का बिल जून में पोस्टपेड पद्धति से जारी होगा। उपभोक्ताओं को उनके बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे मोबाइल पर प्राप्त होंगे। निश्चित समय सीमारू विभाग द्वारा हर महीने की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

यदि नेटवर्क समस्या के कारण ऑटोमैटिक रीडिंग नहीं आती है, तो कर्मचारी घर आकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। नए कनेक्शन अब से सभी नए बिजली कनेक्शन केवल स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही जारी किए जाएंगे। बकाया भुगतान और किस्तों की सुविधारू उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए विभाग ने किस्तों की विशेष व्यवस्था की है घरेलू उपभोक्ता 30 अप्रैल 2026 तक के पुराने बकाये को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे।

सिक्युरिटी राशि पूर्व में जमा की गई सिक्युरिटी धनराशि को जून से अगले 4 महीनों के बिलों में वापस समायोजित किया जाएगा। नियमों के अनुसार, बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। उपभोक्ताओं की सहायता और शिकायतों के समाधान के लिए विभाग द्वारा ’विशेष कैंपों’ का आयोजन भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के…

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां करमा महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    करमा सोनभद महोत्सव में गूंजा जनजातीय संस्कृति और परंपरा का संदेश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सोनभद्र  प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों एवं सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु