होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की त्रुटिरहित सर्वोच्च प्राथमिकता है, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया है कि परीक्षा सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना ओबरा पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुम्बई से…

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

      सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पांच प्रमुख सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक एम्बुलेंस,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा, सुशासन और विकास का संदेश

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी दें विशेष ध्यान-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य