सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज जिले के 41वें जिलाधिकारी के रूप में जिला कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा, विधि एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा और विकासपरक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।

नवागत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ वर्ष-2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा आई0ए0एस0 कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर थे , इसके पूर्व आगरा में उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी पद पर पर तैनात रह चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) श्री रमेश कुमार,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, ओ0एस0डी0जिलाधिाकरी श्री राम आधार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, कोषागार के श्री रामवृक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

  • Related Posts

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

      सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ सुनी समस्या, तत्काल कराया…

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

      सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य रूपया 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली तो छलक पड़े खुशी के आंसू, दिव्यांगजनों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    सोनभद्र निवेश की नई उड़ान भरेगा सोनभद्र, जी0बी0सी0 5.0 में रूपये 20 हजार करोड़ का लक्ष्य

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी