प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया जा रहा है अनुपूरक पुष्टाहार

प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया जा रहा है अनुपूरक पुष्टाहार

06 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, 03 वर्ष से 06 वर्ष की आयु के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को प्रदेश में लगभग 166 लाख लाभार्थियों को प्रत्येक माह अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण कर किया जा रहा है लाभान्वित

प्रदेश के 43 जनपदों में स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित 204 टी.एच.आर उत्पादन ईकाईयो के माध्यम से 311 बाल विकास परियोजनाओं में रेसिपी बेस्ड अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति की जा रही सुनिश्चित

देश से कुपोषण दूर करने के लिए भारत सरकार ने बाल विकास एवं महिला कल्याण के लिए कई योजनाये संचालित की है। उत्तर प्रदेश सरकार के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 0 से 06 वर्ष के बच्चों, 11 से 14 वर्ष तक की स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समुचित पोषण,

स्वास्थ्य एवं प्रतिरक्षण के लिए अनुपूरक पोषाहार स्वास्थ्य प्रतिरक्षण (टीकाकरण) स्वास्थ्य जाँच, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, स्कूल पूर्व शिक्षा, निर्देशन एवं सदर्भन सेवाये प्रदान की जा रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में पोषण सम्बन्धी सेवायें एक ही स्थान आँगनबाड़ी केन्द्र पर दी जा रही है। प्रदेश की आँगनबाड़ी कार्यकत्री लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार वितरण, गृह भ्रमण, पोषण सम्बन्धी परामर्श के साथ-साथ बच्चों के वृद्धि की निगरानी संबंधी गतिविधियां करते हुए महिलाओं एवं बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास का कार्य कर रही है।

अनुपूरक पुष्टाहार वितरण- भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीनतम गाईडलाइन सक्षम आंगनवाडी व पोषण 2.0 के अंतर्गत अनुपूरक पुष्टाहार (टेक होम राशन) के रूप में 06 माह से 03 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, 03 वर्ष से 06 वर्ष की आयु के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों (06 माह से 06 वर्ष आयु वर्ग) को सम्मिलित करते हुए प्रदेश में लगभग 166 लाख लाभार्थियों को प्रत्येक माह अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण कर लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश के 43 जनपदों में स्वयं सहायता समूह (एस०एच०जी०) द्वारा संचालित 204 टी.एच.आर उत्पादन ईकाईयो के माध्यम से 311 बाल विकास परियोजनाओं में रेसिपी बेस्ड अनुपूरक पुष्टाहार की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में इन उत्पादन ईकाईयों द्वारा आटा बेसन प्री-मिक्स, दलिया मूंग दाल खिचड़ी, आटा बेसन हलवा तथा एनर्जी डेन्स हलवा निर्मित कर लाभार्थियों को वितरित किया जा रहा है।

 

स्वयं सहायता समूह (एस०एच०जी०) के माध्यम से संचालित उत्पादन ईकाईयों को सम्पूर्ण प्रदेश में क्रियान्वित होने तक की अवधि में वैकल्पिक रुप से नैफेड के माध्यम से लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार के रुप में फोर्टिफाइड गेहूँ दलिया, चना दाल, फोर्टिफाइड खाद्य तेल तथा खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से फोर्टिफाइड चावल प्रदान किया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप अनुपूरक पुष्टाहार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के उद्देश्य से प्रदेश में फेस  रिकग्निशन सिस्टम प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण व अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है।

 

पोषाहार की गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति का परिणाम है कि 0 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में छथ्ैभ्-4 (2015-16) की तुलना में छथ्ैभ्-5 (2019-21) में (नाटापन) में 46.3 प्रतिशत से 39.7 प्रतिशत अर्थात 6.6 प्रतिशत का सुधार हुआ है। दुबलापन में 0.6 प्रतिशत, अल्पवजन में 7.4 प्रतिशत का सुधार हुआ है। जिनमें पोषण घटक के अन्तर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आच्छादित परियोजनाओं में आटा बेसन बर्फी प्रीमिक्स और दलिया मूंग दाल खिचड़ी अनुपूरक पुष्टाहार का एवं शेष परियोजना में नैफेड द्वारा फोर्टिफाइड गेंहू दलिया, चना दाल, फोर्टिफाइड खाद्य तेल और फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया जा रहा है।

 

किशोरी बालिकाओं के लिए गैर पोषण घटक के अन्तर्गत आयरन और फोलिक एसिड (आईएफए) सम्पूर्ण, स्वास्थ्य जांच और संदर्भन सेवा, पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना तथा कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशन में नव्या प्रोजेक्ट के अन्र्तगत प्रदेश के 02 आकांक्षात्मक जनपद-फतेहपुर एवं सोनभद्र में 16-18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु पायलेट प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया गया है। हॉट कुक्ड मील योजना के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र पर आने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को हॉट कुक्ड मील दिया जा रहा है।

 

प्रदेश में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ दिनांक 24 नवम्बर, 2023 को मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा जनपद अयोध्या से किया गया था। हॉट कुक्ड मील योजना के संचालन के फलस्वरूप 03 से 06 वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी केन्द्र में नामांकन, उपस्थिति तथा पोषण स्तर में सुधार हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के 35.46 लाख बच्चों को हॉट कुक्ड मील उपलब्ध कराया जा रहा है। ई.सी.सी.ई के अन्तर्गत बच्चों के जीवन के प्रारम्भिक वर्षों में देखभाल और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए ई०सी०सी०ई० को महत्व देते हुए स्कूली शिक्षा के बुनियादी स्तर में इसे सम्मिलित किया गया है। बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त आँगनवाड़ी केन्द्रों को ई०सी०सी०ई० के अन्तर्गत संसाधनों के रूप में समस्त जनपदों को प्री-स्कूल किट तथा ई०सी०सी०ई० प्रिन्ट सामग्री उपलब्ध करायी गयी है।

  • Related Posts

    अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल 

      अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल पंचायत रिसोर्स सेंटर में एक प्री-कैंप आयोजित कर सचिव और विशेषज्ञों ने…

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल 

    अब नि: शुल्क टेली लॉ: ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र घर बैठे देगा कानूनी सलाह-प्राधिकरण सचिव राहुल 

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

    सोनभद्र महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

    प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया जा रहा है अनुपूरक पुष्टाहार

    प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को दिया जा रहा है अनुपूरक पुष्टाहार

    आकांक्षी जिला ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

    आकांक्षी जिला ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

    UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, इंजीनियर के.डी. ने खोला हक़ की लड़ाई का मोर्चा।

    UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, इंजीनियर के.डी. ने खोला हक़ की लड़ाई का मोर्चा।

    पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।

    पिपरी थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र राय का हुआ स्थानांतरण। पत्रकार संघ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई।