UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, इंजीनियर के.डी. ने खोला हक़ की लड़ाई का मोर्चा।

UGC बिल के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, इंजीनियर के.डी. ने खोला हक़ की लड़ाई का मोर्चा।

पार्वती पांडे सोनभद्र संपादक

सोनभद्र।
राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर उत्तरी चौमुहानी स्थित पोखरे के समीप वाराणसी -शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर दिनांक 03/02/2026 दिन मंगलवार समय लगभग 2:00 बजे यूनिफॉर्म गवर्नेंस कोड (UGC) बिल के समर्थन में एकजुटता देखने को मिली। इंजीनियर के.डी. की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में बैनर लेकर UGC बिल का खुलकर समर्थन किया और नारेबाज़ी के माध्यम से अपनी आवाज़ बुलंद की।

प्रदर्शन में सतेन्द्र पटेल, केशव यादव, गुड्डू कुमार, मनीष पाल, राजू पाल, रवि मौर्य, बृजेश मौर्य, कैलाश पटवा, बिन्दु कोल सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में UGC बिल को सामाजिक न्याय की दिशा में आवश्यक कदम बताया।

इस अवसर पर इंजीनियर के.डी. ने कहा कि SC, ST और OBC वर्ग के लोगों के अधिकारों का वर्षों से शोषण किया जा रहा है। बड़े-बड़े स्कूलों और कॉलेजों में इन वर्गों के साथ भेदभाव, रैंकिंग के नाम पर अन्याय और अवसरों की कटौती की जा रही है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि UGC बिल का विरोध कर उसे वापस लेने की मांग की जा रही है, तो EWS आरक्षण को भी उसी तरह से खारिज किया जाना चाहिए।

इंजीनियर के.डी. ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह लड़ाई हक और सम्मान की है, और जरूरत पड़ी तो UGC बिल के समर्थन में इससे भी बड़ी संख्या एकजुट होकर अपने हक़ की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना रहा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश