आकांक्षी जिला ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

आकांक्षी जिला ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सोनभद्र में शुरू हुआ सम्पूर्णता अभियान 2.0

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिलाई प्रतिज्ञा, 31 मार्च तक जियो-टैग्ड प्रमाण के साथ संतृप्ति के निर्देश

पार्वती पांडे सोनभद्र संपादक

माननीय सदर विधायक श्री भूपेश चैबे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल द्वारा सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारम्भ विकास भवन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने समस्त जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रतिज्ञा दिलाई। सभी को सूचकों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उस क्षेत्र के गैप से अवगत कराया गया और निर्देशित किया गया कि सभी विभाग भौतिक संरचनाओं से संबंधित सूचकों को जियो-टैग्ड फोटो के साथ प्रमाणित करें तथा 31 मार्च 2026 तक कार्ययोजना का अनुपालन करते हुए संतृप्त करें।

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत जनपद स्तर पर 5 सूचक तथा ब्लॉक स्तर पर 6 सूचकों को संतृप्त करने का लक्ष्य दिया गया है। नीति आयोग द्वारा संचालित ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ एवं ‘आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम’ के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक किया जायेगा । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चयनित संकेतकों पर मिशन-मोड में कार्य करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संतृप्त किए जाने वाले सूचकों में जन्म के समय शिशुओं का वजन दर्ज किए जाने का अनुपात, टीबी केस नोटिफिकेशन दर (सरकारी एवं निजी संस्थान), पिछले एक माह में कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) आयोजित करने वाले आंगनवाड़ी केन्द्रध्अर्बन प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का प्रतिशत,

टीकाकरण किए गए पशुओं का प्रतिशत तथा सक्रिय बालिका शौचालय वाले विद्यालयों का प्रतिशत शामिल है। वहीं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (चतरा) अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का वह प्रतिशत जो आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से अनुपूरक पोषण ले रहे हैं, रिपोर्टिंग माह में आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकित बच्चों का मापन दक्षता प्रतिशत (लंबाईध्वजन),

सक्रिय शौचालय युक्त परिचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रतिशत, पेयजल सुविधा वाले परिचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का प्रतिशत, कुल विद्यालयों के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत तथा एफएमडी के अंतर्गत टीकाकरण किए गए गोवंशध्पशुओं का प्रतिशत लक्षित सूचक के रूप में निर्धारित किए गए हैं। माननीय सदर विधायक श्री भूपेश चैबे ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम जनपद सोनभद्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। सोनभद्र उत्तर प्रदेश का पहला जनपद है जहाँ सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के लिए बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने समस्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आपको जनपद के लिए और जनपद के लोगों के लिए कार्य करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल ने सम्पूर्णता अभियान 1.0 में 6 सूचकों में से 5 सूचकों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर नीति आयोग से सिल्वर मेडल प्राप्त करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और सम्पूर्णता अभियान 2.0 में सभी 11 सूचकों को समयान्तर्गत पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। अंत में, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया गया।

  • Related Posts

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को…

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर आवासीय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, बाउंड्री वॉल व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    सोनभद्र शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी ने दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    सोनभद्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    संचारी एवं दस्तक अभियान में तेजी, उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष सफाई एवं स्वास्थ्य सर्वे जारी  जिलाधिकारी सोनभद्र  के निर्देश पर जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु व्यापक अभियान संचालित

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रओबरा पुलिस की तत्परता – 02 दिन से लापता छात्र सूचना मिलने के मात्र 03 घंटे में सकुशल बरामद, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    सोनभद्र  श्रावण मास की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण रामसरोवर से कांवड़ मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर तक होगी लाइटिंग व्यवस्था, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिए निर्देश