रामपुर बरकोनिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 255 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

रामपुर बरकोनिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 255 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर बरकोनिया में बड़ी कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर विभिन्न मामलों में जब्त की गई 255 लीटर अवैध शराब को विधिवत नष्ट किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में लंबित माल के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना रामपुर बरकोनिया परिसर में जब्तशुदा माल के निस्तारण एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न कराई गई।

इस अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2024 के दौरान पंजीकृत 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल 23 माल मुकदमों में बरामद अवैध शराब, जिसकी कुल मात्रा 255 लीटर थी, का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में की गई।
विनष्टीकरण की प्रक्रिया नायब तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत   नदी की जलधारा रोककर किया जा रहा खनन जिलाधिकारी ने दिए सख्त कार्रवाई के…

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण 

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण मीरज़ापुर बाल किशोर गृह में मुख्य धारा और उत्थान हेतु आयोजित किया विधिक जागरूकता शिविर कमाल अहमद सोनभद्र ।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत

    सोनभद्र: सोन नदी की धारा बांधकर अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, जिलाधिकारी से की शिकायत

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण 

    बाल गृह में निरुद्ध किशोरों का न्यायाधीशों ने कराया चिकित्सकीय परीक्षण 

    अब डकैती पर उतारू: गजब दुस्साहसिक हो चले हैं ओबरा के कबाड़ चोर कबाड़ी और नशेड़ी 

    अब डकैती पर उतारू: गजब दुस्साहसिक हो चले हैं ओबरा के कबाड़ चोर कबाड़ी और नशेड़ी 

    जिलाधिकारी  सोनभद्र  ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश

    जिलाधिकारी  सोनभद्र  ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिये निर्देश

    सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

    सोनभद्र जिले के 41 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने किया कार्यभार ग्रहण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*