सोनभद्र के सभी तहसीलों में राष्ट्रीय बालिका दिवस की रही धूम  ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के पराविधिक स्वयं सेवकों का प्रयास सराहनीय,

सोनभद्र के सभी तहसीलों में राष्ट्रीय बालिका दिवस की रही धूम

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के पराविधिक स्वयं सेवकों का प्रयास सराहनीय,

निर्दिष्ट बिन्दुओं पर पूरे जनपद में बालिकाओं के बीच जलाई विधिक जागरूकता की अलख
सोनभद्र । राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार 24 जनवरी 2026 जनपद के विभिन्न तहसीलों में तैनात पराविधिक स्वयंसेवकों ने जहां अपने अपने तहसीलों बालिकाओं के कल्याणार्थ विभिन्न विद्यालयों में जाकर विधिक साक्षरता और जागरूकता की अलख जगाई वहीं चीफ एलडीसी, डिप्टी चीफ एलडीसी भी पीछे नहीं रहे।

ओबरा में तैनात परा विधिक स्वयं सेवक कमाल अहमद ने आर्य विद्या मंदिर ओबरा में
विधिक जागरूकता की अलख जगाते हुए
राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2026 के उपलक्ष्य में आर्य विद्या मंदिर में लगभग 200 शिक्षार्थी बालिकाएं और महिला अध्यापिकाओं को

लिंग परीक्षण, लिंग चयन अपराध, बाल विवाह अपराध, उससे हानि, कुपोषण, मानसिक और शारीरिक कुपोषण, तनाव, डिप्रेशन के प्रति जहां जागरूक किया वहीं मासिक पीरियड, सम्बन्धित साफ सफाई, गर्व भाव रखने और नर नारी की प्राकृतिक संरचना, गन्दगी से दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही सोदाहरण बालिकाओं में आत्म विश्वास पैदा किया।

श्री अहमद ने जहां पौष्टिक भोजन आदि से लाभ बताए वहीं महिला एवं अन्य हेल्पलाइन के नम्बर बताते हुए लैंगिक असमानता का दुष्परिणाम और लिंगानुपात की जानकारी समेत नारी और मां की महिमा भु सोदाहरण समझाया। निर्दिष्ट आशा योजना की जानकारी के अलावा बैड टच, यौन हिंसा, स्कूल से लेकर कार्यस्थल तक सचेत रहने व शिकायत के प्रति जागरूक किया। इतना ही नहीं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा संचालित और देय आधिकारों, न्याय और सुविधाएं के प्रति जागरूक किया। इसी तरह तहसील ओबरा से निगार फ़रजा़ना ने भी बाल विद्या मंदिर ओबरा में 250 बालिकाओं को निर्धारित बिन्दुओं पर सामुदायिक भाव से जागरूक किया।

इसके अलावा पराविधिक स्वंयम सेवकों में रंन्जू देवी ने प्राथमिक विद्यालय पुनर्वास क्षेत्र महुवरिया तहसील दुद्वी। सरिता लाहा द्वारा जयपुरिया स्कूल, रावर्टसगंज, प्रदीप मिश्रा द्वारा डी०पी०डी० पब्लिक स्कूल घोरावल, निर्मल कौर द्वारा अवधूत प्राथमिक विद्यालय चुर्क, अजय मिश्रा द्वार पी०एम० श्री राजकिय इण्टर कालेज घोरवल सोनभद्र में 1165 बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इसी तरह शमशेर बहादूर सिंह चीफ एल.ए.डी.सी. सोनभद्र एंव सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एल.ए.डी.सी ने बालिकाओं को दृढ संकल्पित होकर राष्ट्र व समाज के लिए कठोर परिश्रम करने का वचन लिया।

बलिकाओं को जीवन चर्चा से शारिरिक शक्ति बढ़ाने हेतु प्रेरणा दिया गया बच्चों को लैंगिग प्रतिषेध कानून, बाल विवाह प्रतिषेध, कानून दहेज प्रतिषेध कानून आदि जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।

यह जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा दी गयी ।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी