नशीली दवाओं पर शिकंजा: ओबरा में बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, बिक्री पर रोक

नशीली दवाओं पर शिकंजा: ओबरा में बजरंग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, बिक्री पर रोक

सोनभद्र। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ओबरा स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि विंध्याचल मंडल के निर्देश पर सोमवार को औषधि निरीक्षक द्वारा धर्मशाला रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से दूरी बना ली, जिन्हें बाद में चेतावनी जारी की गई।

जांच के दौरान बजरंग मेडिकल स्टोर के संचालक मौके पर मौजूद पाए गए, लेकिन निरीक्षण आख्या में दर्ज कई दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके अलावा दुकान में कलातीत (एक्सपायर्ड) औषधियां भी मिलीं।

मामले की रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि को भेजी जा रही है। प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत मेडिकल स्टोर के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। संचालक को बिना चिकित्सकीय पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री न करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया है।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी