भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

पत्रकार दीपू तिवारी को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित

शहाबगंज (चंदौली)। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को शहाबगंज स्थित विकासखंड परिसर में स्वागत एवं सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की, जिनका संगठन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
समारोह के दौरान वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की भूमिका और उसके महत्व पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक चर्चा हुई। वक्ताओं ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रबली सिंह (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, चंदौली) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए संगठन के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, , जिलाध्यक्ष चंदौली चंद्रभूषण चौबे सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में आदित्य मौर्य, मनोज कुमार मिश्रा, लल्लन गुप्ता,अमिताभ मिश्रा, विवेक पांडे, किशन पांडे, महेंद्र गांधी, नईम गाज़ीपुरी, दीपू तिवारी,संदीप गुप्ता, राजकुमार, विष्णु देवा, शशिकांत मिश्रा, प्रशांत कुमार, जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश, गिरीश चंद्र पाठक, कमलेश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंत में संगठन की ओर से सभी पत्रकार साथियों को जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से पत्रकार दीपू तिवारी को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी संवाद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’ विधायक भूपेश चौबे, डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने सरस मेले में किया ‘सोन अर्थ’ लोगो का अनावरण सोनभद्र की महिलाओं…

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा ‘सोन अर्थ’

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस