सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी

सोनभद्र उत्तर प्रदेश दिवस का जनपद मेें भव्य व दिव्य तरीके से होगा आयोजन-जिलाधिकारी

विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी जायेगी प्रदर्शनी-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 जनपद मेें भव्य व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारी के सम्बन्ध में बैठक किये।

उन्होंने कहा कि 24 जनवरी,2026 उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन जनपद में भव्य तरीके से किया जायेगा, जिसमें मा0 प्रभारी मंत्री जी, मा0 जनप्रतिनिधिगण प्रतिभाग करेंगें, प्रशासनिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाये एवं सम्मानित किया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस 2026 की थीम ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश‘‘ की योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाये, जनपद में उत्तर प्रदेश की यात्रा से सम्बन्धित संकलित अभिलेखों की ‘‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश‘‘ के थीम पर प्रदर्शनी लगायी जाये। 23 जनवरी,2026 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सायं 06.00 बजे पुलिस लाईन चुर्क में मार्कड्रिल का आयोजन किया जायेग,

जिसमें नागरिक सुरक्षा के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, 24 जनवरी,2026 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन, 25 जनवरी,2026 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा तथा 26 जनवरी,2026 को गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूक करने एवं लाभ पहुंचाने के लिए स्टाल लगाए जाये, जनपद में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव-2025-26 का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया जायेगा, इस हेतु तहसील/ब्लाॅक/जनपद एवं मण्डल स्तर पर गायन/वादन/नृत्य/नाट्य एवं काव्य सम्मेलन/संगोष्ठी आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाये, एक जनपद-एक उत्पाद के अन्तर्गत जनपद के शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय, ट्रेड शो की तर्ज पर जी0आई0 टैग्ड ओ0ी0ओ0पी0 के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय।

विभिन्न विभागों द्वारा युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय, पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट सफल प्रतिभाआंे को सम्मानित किया जाये। युवा पर्यटन क्लब के विजेताओं का सम्मान किया जाये, स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानित किया जाये, संस्कृति एवं कला जगत से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया जाये, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग,

श्रम विभाग केे लाभार्थियों को सम्मानित किया जाये, नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 12 से 23 जनवरी,2026 की अवधि में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में साफ-सफाई से सम्बन्धित कार्य कराये जायें।

युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12 से 23 जनवरी,2026 के मध्यम विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं कराते हुए उन्हें पुरस्कृत किया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी श्री राजेश भारती, पर्यटन अधिकारी श्री राजेश भारती, उपायुक्त उद्योग श्री बिनोद चैधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई; पैर में गोली लगने के बाद आरोपी…

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान सोनभद्र डीएम ने ट्रैकसूट व जूते प्रदान कर पहल का किया शुभारंभ   सोनभद्र। नगर पंचायत पिपरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    सिंगरौली में जयंत ज्वैलर्स डकैती पर सोनभद्र पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    पिपरी में सफाई कर्मियों का बढ़ा सम्मान, ‘दोस्त-मित्र’ नाम से मिली नई पहचान

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    अघोरेश्वर भगवान राम के जन्मोत्सव पर सजा क्रिया कुटी आश्रम, पूजन-आरती में उमड़े श्रद्धालु

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    विश्वकर्मा जयंती पर आस्था में रंगा कास्टर प्लांट-2, जीएम राजेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    थाना ओबरा खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेज व फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी

    सोनभद्र  सीएसआर से संवरेंगी शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं, जनसुविधाओं को मिलेगा नया आयाम-जिलाधिकारी