सोनभद्र। युवकों को शादी का झांसा देकर नगदी समेत जेवरात लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पुलिस ने गुरूवार को धर दबोचा।

सोनभद्र। युवकों को शादी का झांसा देकर नगदी समेत जेवरात लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग की दो महिलाओं समेत तीन लोगों को पुलिस ने गुरूवार को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने लुटेरी दुल्हन, उसकी मां व पति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 9500 नगद, एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल समेत विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा (साड़ी सहित वस्त्र) बरामद किया है। आरोपियों की पहचान माया देवी पत्नी स्व राजेन्द्र घसिया निवासी सुपाचुआ, रानी कुमारी पत्नी रवि रंजन, रवि रंजन मौर्या पुत्र नथुनी मौर्या निवासी मुण्डीसेमर थाना विण्ढमगंज के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना व हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) ने द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर म्योरपुर थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग के सदस्यों पर मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। गिरोह का सदस्य कृष्णा मौर्या अपने साथियों के माध्यम से विवाह के लिए वर पक्ष से संपर्क करता था, जिससे मोटी रकम वसूली जाती थी।

बाद नकली विवाह कर दुल्हन के रूप में महिला (रानी) वक्ष पक्ष का सामान एवं जेवरात लूट लेती थी। बाद वर पक्ष को डरा-धमका कर उन्हें भगा दिया जाता था। अधिकांश मामलों में पीड़ित अन्य राज्यों से आने वाले होते हैं, जो संकोच या दूरी के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाते थे, जिससे उनका गिरोह आसानी से बच निकलता था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 29 अक्टूबर 2025 को भी इसी तरह की वारदात की थी और लूटे गए जेवर बेचने के लिए रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। लूट की रकम लगभग 1.5 लाख रूपए की थी,

जिसमें से अधिकांश पैसा कृष्णा मौर्या के पास है। गिरोह का मुख्य सरगना कृष्णा मौर्या तथा गिरफ्तार आरोपी रानी की मां माया देवी हैं। रानी पूर्व से शादीशुदा महिला है और रवि रंजन की पत्नी है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग से जूड़े दो आरोपी फरार है। वांछित आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या निवासी ग्राम भैरवा गोबर बहुआरा थाना रॉबर्ट्सगंज व राजू माली पुत्र अज्ञात के रूप में की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमल नयन दूबे, मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल मनोज, महिला कांस्टेबल सोनम कुमारी, रामजीत बिन्द आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

      सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार उचित दर विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मा0…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं

    बाढ़ प्रभावित ग्राम बेलवनिया में चिकित्सा शिविर लगाकर वितरित की गई आवश्यक दवाएं