सम्पूर्ण भारत में लगेगा 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत-अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव  जनपद सोनभद्र न्यायालय प्रांगण तथा तहसील ओबरा, दुद्धी एवं ग्रामीण न्यायालय घोरावल में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

 

सम्पूर्ण भारत में लगेगा 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत-अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव
जनपद सोनभद्र न्यायालय प्रांगण तथा तहसील ओबरा, दुद्धी एवं ग्रामीण न्यायालय घोरावल में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

 

सोनभद्र। 13 दिसम्बर 2025 को सम्पूर्ण भारत समेत सोनभद्र जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत जनपद न्यायालय सोनभद्र के प्रांगण एवं वाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी तथा ग्रामीण न्यायालय घोरावल में भी आयोजित किया जाएगा।

 

इसकी सफलता एवं सार्थकता के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव के विश्राम कक्ष में गुरुवार 6 नवम्बर को आयोजित बैठक में जजों संग मंत्रणा करते हुए प्राधिकरण सचिव सोनभद्र अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने
आमजनों से अपील किया है कि न्याय पालिका के इस आमंत्रण का लाभ उठायें और मुकद्दमों से मुक्ति पायें।

अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने जनसाधारण से अपील किया है कि अपने लंबित वाद-विवाद, शिकायत को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकरण, फोरम, न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जनपद न्यायालय सोनभद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र से संपर्क कर अपने विवादों का
निस्तारण करा सकते हैं।

बैठक में मौजूद आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र, राहुल सीविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी, यादवेन्द्र सिंह सीनियर जज जूनियर डिवीजन, श्रीमती इन्दू वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र,

नित्यानंद त्यागी न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल, शिवेश राज जायसवाल अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, मुरली धर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आदि को निर्देशित करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने कहा कि अधिक से अधिक वादों में सुलह समझौता के आधार पर केस निस्तारित करने हेतु अधिकाधिक नोटिस का तामिला सुनिश्चित कराने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करें।

(बाक्स)
फोटो – न्यायालय का मोनोग्राम
* राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होंगे सम्बन्धित वाद *
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय अपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण, विद्युत बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से संबंधित सेवा निवृत्तिक परिलाभों से संबंधित विवाद, राज्यों से संबंधित मामले, सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौता के आधार पर संपन्न किया जाएगा।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश