पटवध इंग्लिश मीडियम स्कूल में डीएम का निरीक्षण: बच्चे ‘A for Apple’ तक नहीं बोल पाए, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सोनभद्र के पटवध स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में

पटवध इंग्लिश मीडियम स्कूल में डीएम का निरीक्षण: बच्चे ‘A for Apple’ तक नहीं बोल पाए, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सोनभद्र के पटवध स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में

शनिवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अचानक निरीक्षण किया। बच्चों से ABCD पूछी गई, लेकिन कक्षा-1 व 2 के अधिकांश छात्र सही जवाब नहीं दे पाए। वीडियो वायरल होते ही स्कूल की पढ़ाई पर सवाल उठने लगे।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों से अंग्रेजी के अक्षर बोलने को कहा, पर कई बच्चे ‘A’ के बाद ‘B’ तक नहीं बोल सके। एक बच्ची ने ‘B’ को ‘D’ कहा, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। शिक्षकों ने सफाई दी कि “कोरोना के बाद बच्चें कमजोर हो गए हैं”, लेकिन डीएम ने इसे जिम्मेदारी से बचने वाला जवाब बताते हुए फटकार लगाई। एक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिला, जिसके खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।

डीएम ने प्रिंसिपल को 15 दिन में शिक्षण स्तर सुधारने की चेतावनी दी और कहा कि सिर्फ “इंग्लिश मीडियम” बोर्ड लगा देने से शिक्षा अंग्रेज़ी माध्यम नहीं बन जाती। उन्होंने मिड-डे-मील रसोई में संसाधनों की कमी पर भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद डीएम ने जिले के सभी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों की जांच के लिए विशेष टीम बनाने की घोषणा की।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश