अपनी मांगों को लेकर आशा बहुओं ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना

अपनी मांगों को लेकर आशा बहुओं ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना

म्योरपुर,सोनभद्र। नियमित मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने सीएचसी म्योरपुर पर धरना प्रदर्शन किया। आल इंडिया आशा बहू कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति की जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार करते हुए आशाओं ने “दो हजार में दम नहीं, बीस हजार से कम नहीं” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. पी.एन. सिंह को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।आशाओं ने कहा कि 18 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने के बावजूद उन्हें सम्मानजनक मानदेय नहीं मिल रहा है।

शिशु मृत्यु दर कम करने, पोलियो उन्मूलन और कोविड-19 में अग्रिम पंक्ति में काम करने के बाद भी सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। ज्ञापन में 20 लाख रुपये दुर्घटना मुआवजा और सेवा के दौरान मृत्यु पर परिजन को नौकरी देने की मांग शामिल रही। आशाओं ने चेतावनी दी कि 15 नवंबर को दिल्ली कूच कर 17 नवंबर को जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।इस मौके पर रेहाना बेगम,इंदू शर्मा,नीलम,देवंती,अनुसुईया,नीता,अर्चना,मीरा,राखी सहित तमाम आशा बहुएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

      सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज में किया पैदल गश्त, परखी सुरक्षा-व्यवस्था रक्षाबंधन…

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

      फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू एक क्लिक पर पता चलेगा कहां है फाइल, निस्तारण में आएगी तेजी और बढ़ेगी जवाबदेही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    सोनभद्र चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं