रन फॉर यूनिटी का आयोजन , नए आपराधिक कानूनों पर भी हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रन फॉर यूनिटी का आयोजन , नए आपराधिक कानूनों पर भी हुआ जागरूकता कार्यक्रम

(पिपरी सोनभद्र) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर शुक्रवार को पिपरी थाना परिसर में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और कानून के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम शाम शुरू हुआ, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं रही।

शपथ ग्रहण के बाद सभी पुलिसकर्मी और विद्यार्थी तिरंगा एवं बैनर लेकर “रन फॉर यूनिटी” में शामिल हुए। यह दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर पिपरी चौराहा मोड़, वियापी कॉलोनी न्यू मार्केट मोड़, जीआईसी होते हुए पिपरी थाना परिषद तक पहुँची। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “एकता ज़िंदाबाद” जैसे नारों से क्षेत्र गूंज उठा और देशभक्ति का माहौल बन गया।

कार्यक्रम के दौरान पिपरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि “भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को सशक्त करने का यही उद्देश्य इस आयोजन का मूल है।” उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने खेड़ा और बारडोली आंदोलनों में किसानों के संघर्ष का नेतृत्व करते हुए न्याय की लड़ाई को जनांदोलन का रूप दिया था, और यही उनकी नेतृत्व क्षमता राष्ट्रीय एकता की नींव बनी।

वहीं थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि “इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को सशक्त करते हैं। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से हम सभी देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।”

इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के तहत भी विद्यार्थियों और नागरिकों को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि हाल ही में लागू हुए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य संहिता का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और नागरिक-हितैषी बनाना है।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने समस्त पुलिसकर्मी, के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयकारों के साथ हुआ, जहां सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश