सोनभद्र इको पर्यटन सत्र -2025-26 का किया गया शुभारंभ

सोनभद्र इको पर्यटन सत्र -2025-26 का किया गया शुभारंभ

मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे ने आज इको पर्यटन सत्र -2025-26 के शुभारंभ के अवसर पर सलखन फासिल्स पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि फासिल्स पार्क जनपद सोनभद्र में स्थित है,

यह जनपद के लिए बहुत ही गर्व की बात है और इस फासिल्स पार्क को यूनेस्कों की सूची में दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है, शीघ्र ही यह देश ही नहीं विदेशों में इस पार्क की पहचान बनेगी, उन्होंने कहा कि फासिल्स पार्क को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों को मूल भूत सुविधाएं जैसे कि रेस्ट रूम, शौचालय, पानी की व्यवस्था, बैठने हेतु बेंच आदि की व्यवस्था सुचारू ढंग से की जाये और इसका प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जाये और इससे सम्बन्धित होर्डिंग बनारस, मीरजापुर जनपद के प्रमुख स्थलों पर लगायी जाये, जिससे कि उन जनपदों में आने वाले पर्यटकों को सलखन फासिल्स पार्क के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध हों और वह जनपद में टूरिज्म के दृष्टि से आ सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सलखन फासिल्स पार्क जनपद की सबसे महत्वपूर्ण पहचान है। वन्य जीव का बहुत पुराना ईतिहास विन्ध्य पर्वत माला के कन्दराओं से जीवन की उत्पत्ति हुई है, मानव जीवन की उत्पत्ति से सम्बन्धित भित्ति चित्र भी इस जनपद में अवस्थित हैं, उन्होंने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु जो भी धनराशि की आवश्यकता पड़ेगी, वह जिला प्रशासन सी0एस0आर0 व अन्य मद के माध्यम से उपलब्ध करायेगा।

वन विभाग द्वारा इस पार्क का बेहतर ढंग से सौन्दर्यीकरण करा देेने पर यह जनपद की एक बहुत बड़ी विरासत और पहचान के रूप में जाना जायेगा। सलखन फासिल्स पार्क के आगे स्थित तालाब का भी सौन्दर्यीकरण कराया जाये और पार्क के आस-पास कैन्टीन आदि की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु व्यापक योजना बनायी जाये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सलखन फासिल्स पार्क विश्व की धरोहर के रूप में जनपद सोनभद्र में स्थित है। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार होेने से पर्यटकों का जनपद में आवागमन बढ़ेगा, जिसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान मा0 विधायक सदर श्री भुपेश चौबे, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिह, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, डी0एफ0ओ0 कैमूर वन्य जीव बिहार श्री तापिस मिहिर व डी0एफ0ओ0 ओबरा ने भी पौध रोपण किये।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश