ओबरा सोनभद्र प्राचीन श्री रामचरितमानस मंदिर ओबरा समिति का पंजीयन निरस्त
सोनभद्र ओबरा । उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार “श्री रामचरितमानस मंदिर ओबरा सोनभद्र का पंजीयन सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिटफंड वाराणसी मंडल वाराणसी के आदेश 13 जून 2025 के अनुसार श्री रामचरितमानस मंदिर ओबरा सोनभद्र का पंजीयन निरस्त किए जाने का आदेश है।
आलोक कुमार भाटिया और पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने उक्त संस्था का रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त हो जाने की सहायक फर्म्स समिति एवं चित फंड वाराणसी को इस आशय की शिकायत की थी।
एसडीएम कार्यालय के आदेश में प्रभारी निरीक्षक थाना एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है कि निरस्त कमेटी के विरुद्ध संवैधानिक सार्वजनिक भूमि को अपना मानते हुए लगातार वसूली कर धन उगाई किया जा रहा है ऐसा विपक्ष का आरोप है।यदि ऐसा हो रहा है तो संबंधितों के विरुद्ध तात्कालिक यथोचित विधि कार्रवाईसुनिश्चितकरें साथ ही मौके पर किसी भी प्रकार की अवैध सूली ना हो
मंदिर समिति की बागडोर पिछले दिनों प्रशासन द्वारा अपने हाथों में लेने की बात कही गई थी इसके बावजूद इसके पूर्व में संचालित समिति के कुछ लोग मनमाने ढंग से वर्तमान समय में समिति के नाम पर धनवाही कर रहे हैं
इसकी शिकायत स्थानीय
प्रशासन से करने के बावजूद कार्रवाई कीमांग की जा रही है शिकायतकर्ताओं की मांग किया कि प्रशासन की देख रेख में
जल्द ही जल्द अस्थाई समिति का गठन करने हेतु नियोजित कार्रवाई की जाएगी
शिकायतकर्ता आलोक भाटिया और विशाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि समिति की निरस्तीकरण के बाद मंदिर समिति की बागडोर पिछले दिनों प्रशासन द्वारा अपने हाथों में लेने की बात कही गई थी







