सोनभद्र हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सोनभद्र
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने अधिकारियों, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 

हर घर तिरंगा अभियान के प्रत्येक चरणो में आयोजित किए जाएं विविध कार्यक्रम-जिलाधिकारी

*विद्यालयों में बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने व स्वतंत्रता के प्रतीकांे एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने हेतु करें जागरूक-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के नागरिको व स्कूल के बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना,

 

स्वतंत्रता के प्रतीको एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम शासन के द्वारा तीन चरणो में आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुए है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में 8 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त 2025 तक एवं तृतीय चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 तक विविधि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगंे, प्रथम चरण में विद्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी छात्र-छात्राओं में वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताएं सम्पादित कर पुरस्कृत भी करें।

 

हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तक तिरंगा पैदल रैली, मोटरसाइकिल रैली, जन सहभागीदारी, सैनिको, पुलिसकर्मियों, अर्ध सैनिक बलो, राखी व आभार भेजना पत्र भेजना आदि कार्यक्रम सम्पादित कराए जायेंगें।

 

उन्होंने कहा कि इस दौरान 11 अगस्त,2025 को कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाईक रैली भी निकाली जायेगी एवं तिरंगा महोत्सव मेले का आयोजन भी स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षा गृह में किया जायेगा, इस दौरान तिरंगा रंग से रंगे हुए प्रदर्शनी लगायी जायेंगीं,

 

तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक सभी सरकारी कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लाईट भी लगायी जाये। जिलाधिकारी कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्ेेदश्य प्रत्येक व्यक्ति, छात्र व आने वाली युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के प्रति सम्मान व राष्ट्र भावना को जागृत करना हैं।

 

उन्होंने सभी स्वंय सहायता संगठनों व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने स्तर से भी प्रतिष्ठानों पर झण्डा लगाने तथा आस पास के लोगो को प्रोत्साहित कर प्रत्येक घरो पर झण्डा लगाने हेतु जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि झण्डा फहराने से सम्बन्धित सेल्फी/फोटोग्राफ लेकर लोग अधिकारी से अपलोड करें इसके लिए प्रमुख चैराहो व पार्को को सजाते हुए सेल्फी प्वांइट भी बनाया जाए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस को जनपद में भव्य पूर्व क मनाए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को जनपद में भव्य, दिव्य व गरिमामयपूर्ण तरीके से मनाया जाये। इस पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला,

 

वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, पर्यटन अधिकारी श्री राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, समाजसेवी श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतकीनाराम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री गोपाल सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    “गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण] सोनभद्र (नि.सं.)।”आचार्यदेवो भव।” भारतीय…

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान   संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद में गुरुवार को व्यापक स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम”  [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    सोनभद्र खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    जिलाधिकारी  सोनभद्र के निर्देशन में विद्यालयों में आपदा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को आपदा से बचाव के उपायों की दी जा रही जानकारी

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    सोनभद्र मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनपरा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन