सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र,सोनभद्र द्वारा होली मिलन एवं सत्र 2025 मे सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

महासंघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र,सोनभद्र द्वारा होली मिलन एवं सत्र 2025 मे सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस वर्ष जनपद से कुल 29 शिक्षक ,1 परिचारक एवं 1 चालक सेवानिवृत हो रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि अ.भा.वि.प. के विभाग संगठन मंत्री विवेक के द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त हुए सभी शिक्षको का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देते हुए उनके द्वारा कृत कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं इस पुनीत कार्य की सराहना की।

वक्ताओं ने सेवानिवृत शिक्षकों को संबोधित करते हुए होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षक दिनेश तिवारी, गोपाल राय, उपेंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा ने होली गीतों के साथ मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया और शिक्षकहित व सम्मान हेतु राशैम की प्रतिबद्धता दुहराई। कार्यक्रम का संचालन सह मीडिया प्रभारी आनंद देव पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, जिला मंत्री देवेंद्र गंगवार, कमलेश कुमार, अरुणेश चंद्र पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, बभनी शिव कुमार, महामंत्री अनिल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन नागेंद्र सिंह ,

महिला विंग की उपाध्यक्ष मालिनी मिश्रा, ममता देवी, विकास देव पाण्डेय, सौरभ पटेल, अरविंद पाण्डेय, गौतम यादव,महिला शिक्षक संघ की कुंजलता त्रिपाठी आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल…

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली लगभग 01 दर्जन बाइक सीज- तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट, तेज रफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही-

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन,  में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    ओबरा, चोपन, डाला में खनन से जुड़े दर्जनों धनपतियों पर आयकर का छापा 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी 

    जेल में विधिक जागरूकता, सिद्ध दोष बंदियों से अपील की न्यायधीशों ने ली जानकारी