सोनभद्र मा0 मंत्री जी ने सांसद निधि के अन्तर्गत 5 करोड़ की लागत की 135 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर किये शिलान्यास* जनपद सोनभद्र को एयर कनेक्टीविटी,

सोनभद्र
मा0 मंत्री जी ने सांसद निधि के अन्तर्गत 5 करोड़ की लागत की 135 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर किये शिलान्यास*
जनपद सोनभद्र को एयर कनेक्टीविटी,

रेल कनेक्टीविटी और पर्यटन दृष्टि से किया जायेगा विकसित- मा0 केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार*

जनपद सोनभद्र में मा0 केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार श्री हरदीप सिंह पुरी जी का जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मा0 मुख्यमंत्री जी के सूचना सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी,

 

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण की गहनता पूर्वक समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त किये।

 

इस दौरान मां0 मंत्री जी ने कहा कि जनपद सोनभद्र मे कैबिनेट मंत्री के रूप में नहीं आता, इस जनपद से मेरा एक अलग ही लगाव है, जनपद सोनभद्र देश के अति पिछड़े 112 जनपदों में आज विकास के मामले में तीसरे स्थान पर है, जनपद सोनभद्र में जनकल्याणकारी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जनपद में कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अस्पताल में आवश्यक मूलभूत सुविधा, एम्बुलेंस सुविधा, आक्सीजन प्लांट आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने का काय किया गया है,

 

 

सोनभद्र को रेलवे कनेक्टीविटी और एयर कनेक्टीविटी से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा, रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जनपद में प्रारंभ हो गया है, इसी प्रकार से जनपद में अन्य ट्रेनों के ठहराव का कार्य किया जायेगा, आज जनपद के अति पिछड़े क्षेत्र की महिलाओं को सोलर कूकर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है,

 

जनपद में ईलाज की सुविधा बेहतर उपलब्ध कराने हेतु मेडिकल कालेज की भी स्थापना हुईं है, प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने जब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली तब उसके पूर्व 17 हजार प्रधानमंत्री आवास की मांग केन्द्र सरकार को मिलती थी, उसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के गरीब पात्रों के लिए लाखों की संख्या में आवास की मांग की जा रही है और प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण तेजी के साथ हो रहा है, सोनभद्र जनपद को सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है और यहां पर्यटन की असीम संभवनाओं को देखते हुए मीनी स्वीटजरलैण्ड के रूप में यह जनपद विख्यात है।

 

इस दौरान मा0 राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि जनजाति बाहुल्य जनपद को गोद लेने का कार्य मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है और जनजाति क्षेत्र का चहुंमुखी विकास मा0 मंत्री जी के कुशल निर्देशन में हो रहा है और जनपद का विकास निरन्तर हो रहा है।

 

मा0 मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी जी ने कहा कि देश के पेट्रोलियम मंत्री जी द्वारा जनपद सोनभद्र जैसे विकास में पिछड़े जनपद को गोद लेकर विकास की रफ्तार को बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया गया है,

 

मा0 मंत्री जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में भी सी0एस0आर0 मद से धनराशि देने का कार्य किया गया है, जिससे कि प्रदेश के कई जनपदों में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं, इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहा कि हम लोगों को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अपने व्यस्ततम समय मे से भविष्य में भी मा0 मंत्री जी जनपद के जनपद के विकास के लिए आपका महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन एवं योगदान प्राप्त होता रहेगा,

 

 

जनपद में विकासपरक संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, इस दौरान सोलर चूल्हा के प्रयोग से सम्बन्धित डाकूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, मा0 मंत्री जी ने कोरोना काल में असहाय 10 बच्चों मिलें, मा0 मंत्री जी ने सांसद निधि के अन्तर्गत आज 135 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास बटन दबाकर किये और विकास खण्ड चोपन के ग्राम जुगैल के 300 ग्रामीणों को फ्री सौर उर्जा चूल्हा,

 

मेडिकल कालेज को अत्याधुनिक मेडिकल वैन को दियें, जो यहां के विकास के लिए एक और बड़ा योगदान होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री जागृति अवस्थी,अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

इसी कम में आज मा0 मंत्री जी ने सांसद निधि योजना से वित्तीय वर्ष-2024-25 में स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं को वित्त पोषित किया गया। इस मौके पर
1. रूं 151.23 लाख की लागत से 30 विद्युत हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन कार्य,

2. रू0- 83.88 लाख की लागत से 17 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयत्र का अधिष्ठापन का कार्य
3. रू0- 16.03 लाख की लागत से 08 विद्युतीकरण का कार्य
4. रू0- 80.72 लाख की लागत से 66 सोलर हाईमास्ट लाईट का अधिष्ठापन कार्य

5. रू0- 51.84 लाख की लागत से 06 पुलिया का निर्माण कार्य
6. रू0- 10.00 लाख की लागत से 01 सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण

7. रू0- 6.70 लाख की लागत से 01 सोलर पावर प्लान्ट का अधिष्ठापन कार्य

8. रू0- 50.00 लाख की लागत से 03 विद्यालयों में भवन निर्माण

9. रू0- 18.54 लाख की लागत से 03 सार्वजनिक जीम का निर्माण कार्य

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश