सोनभद्र कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत ।

सोनभद्र कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत ।

छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक ।

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 15 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, जिसमें 11 वैवाहित जोड़े साथ में रहने के लिये हुए राजी-

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,

नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज दिनांक 02.03.2025 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना,

सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 15 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी जिसमें से 11 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए ।

इसके अतिरिक्त 04 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई । काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी

काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

  • Related Posts

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

      सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की पत्रावलियों का अनावश्यक आपत्तियां लगाकर न करें निरस्तीकरण-जिलाधिकारी जीएसटी…

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक ओबरा। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    सोनभद्र उद्योग बंधु एवं व्यापारी बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को दिए निर्देश

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    सोनभद्र रक्षाबंधन पर्व को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड पर

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    फाइलों को मिली डिजिटल रफ्तार, कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस प्रणाली पूर्ण रूप से लागू

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा 04 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु भेजा

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

    ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट