सोनभद्र पड़रछ गांव में जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर फ्लोराइड युक्त पानी का लिया जायजा,

सोनभद्र पड़रछ गांव में जिलाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर फ्लोराइड युक्त पानी का लिया जायजा,

गांव में टैंकर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल निगम को दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने फ्लोराइड युक्त पानी से प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर स्थिति का लिया जायजा, नल से जल योजना के तहत जल्द से जल्द चालू कर गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

*पड़रछ गांव में जन चौपाल लगाकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी जन समस्या, हर घर नल से जल योजना के तहत लगाये गये टोटी से पानी पीने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु की गयी अपील

जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह द्वारा आज फ्लोराइड से प्रभावित क्षेत्र पड़रछ का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने दर्जनों घरों में स्वयं जाकर फ्लोराइड से प्रभावित ग्रामीण लोगों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि प्रथम दृष्टया प्राथमिकता के आधार पर यहां के नदियों में भी फ्लोराइड की जॉच कराते हुए स्थिति को स्पष्ट किया जाये और जल्द से जल्द यहां हर घर नल से जल परियोजना सक्रिय/चालू कराते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि जब तक हर घर नल से जल परियोजना को पूरा होने में समय लगे,

तब तक गांवों में टैंकर के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जन चौपाल लगाकर लोगों की बारी-बारी से उनकी समस्या को सरल भाव से सुना और सम्बन्धित को समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि जिन घरों में नल से जल योजना के तहत पानी आ रहा है, उन ग्रामीणों को कैम्प लगाकर जागरूक किया जाये कि यह लगाये गये टोटी से निकलने वाला पानी स्वच्छ है और पीने हेतु टोटी के जल का ही प्रयोग किया जाये।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में कैम्प लगाकर फ्लोराइड से प्रभावित लोगोे को दवा ईलाज किया जाये,

जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहें। इस दौरान जिलाधिकारी ने पडरछ गांव के पटेल नगर के शिवदास शर्मा पुत्र स्व0 केशर शर्मा के हैण्डपम्प से पानी से समस्त ग्रामवासियों के बीच जल जॉच के सभी पैरामीटर का जॉच किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव के सुरेश पटेल व राम प्रसाद के घर में लगे टोटी से आ रहे जल की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि टोटी का पानी ठीक है, पीने के लिए इसी पानी का प्रयोग किया जाये।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 120 गांवों में पानी शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकें, इसके लिए आवश्यक प्रबन्ध किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम समूह पेयजल परियोजना पड़रछ का भी निरीक्षण किया, उन्होंने कहा परियोजना की स्थिति का जायजा लिया और जल निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि इस परियोजना को जल्द से जल्द चालू किया जाये,

जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद प्रत्येक पर 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी जेल में बिताई अवधि सजा में…

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग   जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-भाव के साथ कार्य करने पर दिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    दहेज हत्या: पति समेत तीन दोषियों को उम्रकैद

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    नागरिक-प्रथम दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ‘सेवा भाव’ सत्र में भाग

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    23 गांवों में विकास कार्यों को डीएम ने दी हरी झंडी*प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट व आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को गति

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    सोनभद्र पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    ग्रामीणों ने बताई ‘हर घर नल’ योजना की हकीकत, डीएम ने कंपनी को थमाया नोटिस

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश

    सोनभद्र सिन्दुरिया एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश