जिलाधिकारी ने इंको प्वाइंट के पास अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की करायी जॉच,स्वयं किये निरीक्षण*
*अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 31 गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की गयी*
*ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की, चेकिंग
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने आज इंको प्वाइंट के पास ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की जॉच ज्येष्ठ खान अधिकारी के माध्यम कराया गया,
इस दौरान उन्होंने ओवरलोडिंग वाले वाहनों के प्रपत्रों का स्वयं भी देखे, उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग व अवैध वाहनों का परिचालन पर कार्यवाही की जाये और मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट भी लगायी जाये, किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये, ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर 31 वाहनों को ओवरलोडिंग करते हुए पकड़ा गया,
जिसके चालान की कार्यवाही ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के माध्यम से की गयी, जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि टैम्पर्ट नम्बर बिना लगे प्लेटों का प्रयोग न किये जाये और नम्बर प्लेट फिक्स अवस्था में रहें, इसकी विशेष जॉच की जाये, अगर इस तरह की कोई वाहन पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।






![गुरु-प्राकट्य महोत्सव पर प्रकृति और संस्कृति का अद्भुत संगम” [परम पूज्य आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुप्तकाशी विकास परिषद ने किया बृहद् वृक्षारोपण]](https://livesamacharplus.in/wp-content/uploads/2026/07/IMG-20260711-WA0004-scaled.jpg)
