महोत्सव किसान मेला एवं प्रर्दशनी का समापन सोनभद्र। कृषि विभाग सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीसीरियल घटक

महोत्सव किसान मेला एवं प्रर्दशनी का समापन

सोनभद्र। कृषि विभाग सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्रीसीरियल घटक

योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव किसान मेला एवं प्रर्दशनी राजकीय उद्यान परिसर लोढी सोनभद्र में द्वितीय दिवस मंगलवार को आयोजन किया गया। जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र डा०एच० के० मिश्रा द्वारा श्रीअन्न में उपस्थित पोषक तत्वों की प्रचुरता तथा खान पान के बदलाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय तथा रसायनों के सन्तुलित प्रयोग, बीज व्यवस्था,

सिचाई की पद्वति आदि पर गहनता से प्रकाश डाला गया, साथ ही श्रीअन्न फसल की खेती स्वास्थ्य लाभ विपणन एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।

डा०रश्मि सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक के०वी० के० सोनभद्र द्वारा भोज्य पदार्थो की विविधता का आधुनिक जीवन में आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुये श्रीअन्न में उपस्थित कार्बोहाईड्रेट प्रोटीन, वसा व मिनरल शारीरिक रोग एवं प्रतिरोधक क्षमता पर प्रकाश डाला गया। ऑवला, सहजन आदि के उपयोग को भी कृषकों के मध्य साझा किया गया। डा० अविनाश,

वरिष्ठ वैज्ञानिक के०वी०के० सोनभद्र द्वारा मिलेट्स अवयव प्रजाति एवं कीट रोगों को समावेशित करते हुये वैज्ञानिक तकनीकियों की जानकारी प्रदान की गयी। डा० सुधीर कुमार,

वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए द्वारा विभिन्न रबी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगो की जानकारी देते हुये प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। शुभम सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए द्वारा पी०एम० किसान, पी०एम० कुसुम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, तथा अन्य समेकित खेती के लिए जानकारी प्रदान की गयी।

मनीष पाल, वरिष्ठ प्राविधिक
सहायक ग्रुप-ए द्वारा भूमि संरक्षण विभाग की संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। डा० अजय कुमार मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गिरि, थारपार्कर,

शाहीवाल आदि उन्नत ब्रीड की जानकारी प्रदान करते हुये पशुपालन विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुये नन्द बाबा दुग्ध योजना नेशनल लाईव स्टाक योजना के बारे में कृषकों का ध्यान आकर्षण किया गया। कृषक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा मधुर गीत सुनाते हुये कृषको का मन मोहित किया ।

मंच का संचालन कमला सिंह, द्वारा किया गया तथा अन्त में जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र द्वारा कार्यक्रम में आये समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सोनभद्र से पार्वती पांडे की रिपोर्ट

  • Related Posts

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय…

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

      सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन का पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ सजीव प्रसारण, श्रमिकों एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    EMRS पिपरखंड के छह विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र आउटसोर्स कार्मिकों को मिलेगा सम्मान, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत कवच

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र  उचित दर विक्रेताओं का लाभांश रूपया 90 से बढ़कर रूपया 125 प्रति क्विंटल, प्रदेश सरकार के निर्णय पर जताया आभार

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी की सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश-मुख्य विकास अधिकारी

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    सोनभद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक घोरावल, वितरित की राहत किट

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी

    बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी-घाटों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंकृजिलाधिकारी